1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: सना खान ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के बाद गुपचुप किया निकाह, वीडियो वायरल

VIDEO: सना खान ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के बाद गुपचुप किया निकाह, वीडियो वायरल

 Published : Nov 21, 2020 08:05 pm IST,  Updated : Nov 21, 2020 08:25 pm IST

बिग बॉस सीजन 6 में नजर आ चुकीं और कुछ दिन पहले सिनेमाजगत से अलविदा कह चुकीं एक्ट्रेस सना खान ने निकाह कर लिया है।

Maulana Mufti Anas and Sana Khan- India TV Hindi
Maulana Mufti Anas and Sana Khan Image Source : INSTAGRAM/INSTANAT_CELEBRITIES

बिग बॉस सीजन 6 में नजर आ चुकीं और कुछ दिन पहले सिनेमाजगत से अलविदा कह चुकीं एक्ट्रेस सना खान ने निकाह कर लिया है। सना ने गुजरात के मौलाना मुफ्ती अनस के साथ निकाह किया। सना की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

संजय दत्त की फिल्म 'तोरबाज' का ट्रेलर रिलीज, अभिनेता को पॉवरफुल रोल में देेख खुश हुए फैंस

शादी के वीडियो में सना खान सफेद रंग की गाउन पहली हुई हैं तो वहीं अनस भी सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहने हुए हैं। इस वीडियो में सना खान मुफ्ती अनस के साथ सीढ़ियों से उतरती हुईं नजर आ रही हैं। इसके अलावा दोनों केक काटते हुए भी नजर आए। वीडियो में सना खान बहुत खुश नजर आ रही हैं।

सना खान की शादी की अचानक आई खबरों ने जहां एक ओर सभी को चौंका दिया तो वहीं सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें बधाई भी दे रहे हैं। सना की शादी की अचानक आई खबर इसलिए भी लोगों के लिए सरप्राइजिंग हैं क्योंकि कुछ दिन पहले एक्ट्रेस सना खान ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का एलान खुद सोशल मीडिया पर लंबे चौड़े पोस्ट से किया था। 

उस वक्त एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के कैप्शन में लिखा था- 'मेरी जिंदगी का आज सबसे खुशनुमा पल है। उम्मीद करती हूं कि अल्लाह मुझे अपने जीवन के सफर में गाइड करें। आप सब मुझे दुआ में शामिल रखें।' 

अंकिता लोखंडे एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को अवॉर्ड फंक्शन में दे सकती हैं ट्रिब्यूट

सना खान ने अपने पोस्ट में लिखा- 'भाइयों और बहनों, आज मैं अपनी जिंदगी के एक अहम मोड़ पर आप से बात कर रही हूं। मैं सालों से फिल्म इंडस्ट्री की जिंदगी गुजार रही हूं और इस अरसे में मुझे हर तरह की शोहरत, इज्जत और दौलत अपने चाहने वालों की तरफ से नसीब हुई जिसके लिए मैं उनकी शुक्रगुजार हूं। लेकिन अब कुछ दिन से मुंह पर ये एहसास कब्जा जमाए हुए है कि इंसान का दुनिया में आने का मकसद क्या सिर्फ ये है कि वो दौलत और शोहरत कमाए?'

सना खान ने आगे लिखा- 'क्या ये फर्ज अदाएगी नहीं है कि वो अपनी जिंदगी उन लोगों के बीच गुजारे जो बेआसरा और बेसहारा हैं? क्या इंसान को ये नहीं सोचना चाहिए कि उसे किसी भी वक्त मौत आ सकती है। मरने के बाद उसका क्या बनने वाला है? इन दो सवालों के जवाब में मुद्दत से तलाश कर रही हूं। खास तौर पर इस दूसरे सवाल का जवाब कि मरने के बाद मेरा क्या बनेगा?'

अभिनेत्री ने आगे लिखा कि 'जब इस सवाल का जवाब मैंने अपने मजहब में तलाश किया तो मुझे पता चला कि दुनिया की ये जिंदगी असल में मरने के बाद की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए है। वो इस सूरत में बेहतर होगी जब बंदा अपने पैदा करने वाले के हुकुम के मुताबिक जिंदगी गुजारे। सिर्फ दौलत और शोहरत को अपना मकसद ना बनाएं। गुनाह की जिंदगी से बचकर इंसानियत की खिदमत करें और पैदा करने वाले के तरीकों पर चले।' 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन