1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. निक जोनस ने पत्नी प्रियंका चोपड़ा को मर्सिडीज कार की गिफ्ट, देखें तस्वीरें

निक जोनस ने पत्नी प्रियंका चोपड़ा को मर्सिडीज कार की गिफ्ट, देखें तस्वीरें

 Published : Mar 13, 2019 08:40 am IST,  Updated : Mar 13, 2019 08:42 am IST

जोनस ब्रदर्स के गाने Sucker के टॉप लिस्ट में आने पर निक ने प्रियंका चोपड़ा को एक मर्सिडीज कार की गिफ्ट की है।

Priyanka chopra and nick jonas- India TV Hindi
Priyanka chopra and nick jonas Image Source : INSTAGRAM/PRIYANKA CHOPRA

प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) और निक जोनस(Nick jonas) बीते साल ही शादी के बंधन में बंधे हैं। हाल ही में निक जोनस की एक म्यूजिक वीडियो सकर रिलीज हुई है। इस वीडियो में 5 साल बाद जोनस ब्रदर्स साथ में नजर आए हैं इसके साथ ही इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा भी नजर आई हैं। पहली बार दोनों साथ में काम करते नजर आए हैं। यह गाना सुपर हिट हो गया है। निक और प्रियंका दोनों को इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तारीफ मिल रही है। गाने के टॉप में आने की खबर आने पर प्रियंका निक के साथ नहीं थी। जिसके लिए निक ने प्रियंका को एक लग्जीरियस गिफ्ट दिया है।

प्रियंका हाल ही में इंडिया में थी। वह अपनी आने वाली बॉलीवुड फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' की शूटिंग में बिजी थी। जब प्रियंका शूटिंग खत्म करने के बाद वापिस गई तो निक ने वेलकम गिफ्ट की तरह उन्हें एक लग्जीरियस कार दी है। जिसकी फोटोज प्रियंका ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

प्रियंका ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- जब पति नंबर वन पर होता है तो पत्नी को मर्सिडीज कार मिलती है। आपको एक्स्ट्रा चोपड़ा जोनस से मिलवाते हैं। लव यू बेबी।

कुछ दिनों पहले निक जोनस ने जोनस ब्रदर्स के कमबैक सॉन्ग के टॉप लिस्ट में होने की खबर शेयर की थी। इस पोस्ट के जरिए निक ने सभी का शुक्रिया किया था।

आपको बता दें Sucker गाने में जोनस ब्रदर्स में जहां निक अपनी पत्नी प्रियंका के साथ हैं तो वहीं जो जोनस और केविन जोनस अपनी मंगेतर के साथ नजर आ रहे हैं। जोनस ब्रदर्स के इस गाने में तीनों की केमिस्ट्री काफी शानदार है। साथ ही जोनस ब्रदर्स की बॉन्डिंग भी नजर आ रही हैं। इस गाने के रिलीज होने पर प्रियंका ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था- पहली बार हम दोनों साथ में काम कर रहे हैं। मगर मुझे कुछ पलों के लिए भी नहीं लगा की हम काम कर रहे हैं। फैमिली के साथ यह एक फन अफेयर है।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

अनुष्का शर्मा ने खींचे विराट कोहली के गाल, वीडियो हुआ वायरल

करीना कपूर खान ने उन्हें एरोगेंट कहे जाने पर दिया फैन्स को जवाब

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन