1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' की शूटिंग हुई खत्म, शेयर की तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' की शूटिंग हुई खत्म, शेयर की तस्वीरें

 Published : Mar 12, 2019 12:42 pm IST,  Updated : Mar 12, 2019 12:42 pm IST

प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर और जायरा वसीम की आने वाली फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' की शूटिंग खत्म हो गई है।

The Sky is pink team- India TV Hindi
The Sky is pink team Image Source : TWITTER/TARAN ADARSH

प्रियंका चोपड़ा(priyanka Chopra) की आने वाली फिल्म 'द स्काइ इज पिंक'(The sky is Pink) की शूटिंग खत्म हो गई है। इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर(Farhan akhtar) और जायरा वसीम(Zaira Wasim) अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म को शोनाली बोस डायरेक्ट कर रही हैं। फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके फिल्म की शूटिंग खत्म करने की जानकारी दी है।

तरण आदर्श ने ट्वीट किया- प्रिंयका चोपड़ा, फरहान अख्तर और जायरा वसीम स्टारर फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' की शूटिंग खत्म हो गई है। फिल्म को शोनाली बोस ने डायरेक्ट किया है। आरएसवीपी और रॉय कपूर फिल्म ने प्रोड्यूस किया है।

आपको बता दें 'द स्काइ इज पिंक फिल्म' एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। यह फिल्म 13 साल की सायशा चौधरी की कहानी है। जिसे 13 साल की उम्र में पल्मनरी फाइब्रोसिस बीमारी हो जाती है। जिसके बाद वह मोटिवेशनल स्पीकर बन जाती है। मगर वह कभी हार नहीं मानती है। 18 साल की उम्र में उनकी मौत हो जाती है।

फिल्म में आयशा की भूमिका जायरा वसीम निभाने वाली हैं। वहीं फरहान अख्तर और प्रियंका चोपड़ा उनके माता-पिता का रोल निभाते नजर आने वाले हैँ। 'द स्काइ इज पिंक' की शूटिंग मुंबई, लंदन और अंडमान में हुई है। प्रिंयका, जायरा सभी शूटिंग की फोटोज शेयर करते रहते थे।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

रणवीर सिंह की तरह रैप करने के लिए 10 बार 'गली बॉय' देख चुके हैं अमिताभ बच्चन

विक्की कौशल के साथ उधम सिंह की बायोपिक में सारा अली खान नहीं आएंगी नजर?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन