1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. The sky is pink: निक ने प्रियंका से कहा- 'मुझे तुम पर नाज है'

The sky is pink: निक ने प्रियंका से कहा- 'मुझे तुम पर नाज है'

 Published : Oct 09, 2019 03:12 pm IST,  Updated : Oct 09, 2019 07:42 pm IST

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म देखने के बाद निक जोनस का पहला रिएक्शन बहुत ही प्यारा आया है। उन्होंने इस रिएक्शन को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

priyanka and nick- India TV Hindi
priyanka and nick Image Source : GOOGLE

प्रियंका चोपड़ा Priyanka chopra की बहुप्रतीक्षित फिल्म the sky is pink 11 अक्तूबर को रिलीज होने जा रही है। इससे पहले प्रियंका को पति निक जोनस Nick Jonas ने फिल्म देख ली है। रिव्यू के तौर पर निक जोनस ने प्रियंका की फिल्म की तारीफ करते हुए So Proud कहा है। 

निक ने लिखा है कि प्रियंका मुझे तुम पर बतौर एक्टर और प्रोड्यूसर नाज है। फिल्म कई जगह दिल को छूती है। फिल्म की कहानी बोल्ड एंड ब्यूटीफुल है।फिल्म के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए निक ने लिखा है कि हर किसी को ये फिल्म देखनी चाहिए। 

मालूम हो स्काई इज पिंक वर्ल्ड वाइड 11 अक्तूबर को रिलीज हो रही है। प्रियंका चोपड़ा के अलावा इस फिल्म में फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी है। फिल्म बायोपिक है और इसका निर्देशन शोनाली बोस ने किया है। फिल्म के प्रोड्यूसर सिद्धार्थ राय कपूर हैं। 

फिल्म लाइलाज बीमारी से जूझ रही एक बच्ची और उसके परिवार के संघर्ष पर आधारित है। फिल्म रीयल स्टोरी पर बेस्ड है और इसके ट्रेलर के बाद इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिलना शुरू हो गया था। 

प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी दिनों से फिल्म के प्रमोशन में जुटी हैं। उनके साथ निक भी लगातार मौजूद हैं और फरवहान अख्तर  भी शोनाली बोस के साथ दिख रहे हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन