1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. निक जोनस के बड़े भाई ने प्रिंयका- निक की शादी को लेकर कह दी ये बड़ी बात

निक जोनस के बड़े भाई ने प्रिंयका- निक की शादी को लेकर कह दी ये बड़ी बात

 Published : Dec 10, 2018 06:51 am IST,  Updated : Dec 10, 2018 06:51 am IST

अमेरिकी गायक निक के बड़े भाई जो जोनस का कहना है कि निक और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी स्वर्ग में बनी है।

priyanka chopra and nick jonas- India TV Hindi
priyanka chopra and nick jonas

नई दिल्ली: अमेरिकी गायक निक के बड़े भाई जो जोनस का कहना है कि निक और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी स्वर्ग में बनी है। वेबसाइट 'पीपल डॉट कॉम' के मुताबिक, डीएनसीई फ्रंटमैन ने इस सप्ताह न्यूयॉर्क में जे.सी. पेनी समारोह में यह बात कही, जहां उन्होंने 'क्वांटिको' की अभिनेत्री के साथ अपने भाई के रिश्ते के बारे में बातचीत की।

जो (29) ने कहा, "प्रियंका से निक की पहली मुलाकात के बाद निक का चेहरा देखकर, जिस तरह से वह उनके बारे में बात करता था और उसके बाद उनसे मिलने का मौका मिलने पर और यह जानने के बाद कि वह कितनी अद्भुत हैं, मुझे तुरंत लगने लगा था कि इनकी जोड़ी स्वर्ग में बनी है।"

उन्होंने प्रियंका और निक की शादी के कुछ दिन बाद यह टिप्पणी की। भारत के जोधपुर में हुई शादी में शामिल जो अपने मंगेतर सोफी टर्नर (22) के साथ आगे की सीट पर बैठे थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन