1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋतिक रोशन संग स्क्रीन शेयर करना चाहती हैं दिलबर गर्ल नोरा फतेही

ऋतिक रोशन संग स्क्रीन शेयर करना चाहती हैं दिलबर गर्ल नोरा फतेही

 Published : Apr 07, 2020 05:46 pm IST,  Updated : Apr 07, 2020 05:47 pm IST

ऋतिक और नोरा दोनों ही बेहतरीन डांसर हैं, ऐसे में दोनों को साथ स्क्रीन पर देखना काफी अच्छा रहेगा।

ऋतिक रोशन-नोरा फतेही- India TV Hindi
ऋतिक रोशन-नोरा फतेही

नोरा फतेही अपने खूबसूरत डांस की वजह से जानी जाती हैं। नोरा के आइटम सॉन्ग सुपरहिट होते हैं। पूरी दुनिया में नोरा के डांस के चर्चे हैं। युवा से लेकर बच्चे तक नोरा को खूब पसंद करते हैं। नोरा हाल ही में एक चैट शो में शामिल हुई थी, जहां नोरा फतेही से पूछा गया कि आप स्क्रीन पर किस अभिनेता के साथ डांस करना पसंद करेंगी ? इस सवाल का जवाब देते हुए नोरा ने सुपरस्टार ऋतिक रोशन का नाम लिया। नोरा ने कहा- ''मैं बॉलीवुड में हमेशा से सिर्फ एक अभिनेता को दिल से प्यार करती हूं जो ऋतिक रोशन हैं, इस बेहतरीन अभिनेता की को-स्टार मैं जरुर बनना चाहती हूं ।'' वैसे ऋतिक और नोरा दोनों ही बेहतरीन डांसर हैं, ऐसे में दोनों को साथ स्क्रीन पर देखना काफी अच्छा रहेगा।

 नोरा ऋतिक की बहुत बड़ी फैन हैं। नोरा का कहना हैं कि ''मैं ऋतिक को बेहद पसंद करती हूं और उनके जैसी डांसर बनना चाहती हूं । '' आपको शायद ना पता हो लेकिन नोरा फतेही एक परफॉर्मर और एक्ट्रेस के साथ सिंगर भी हैं । उन्होंने हाल ही में आयी फ़िल्म स्ट्रीट डांसर 3डी से खूब सुर्खियां बटोरी है , और बहुत बढ़िया फैन फॉलोइंग बना ली है । 

नोरा फतेही एक बेहद ही हॉट और बोल्ड अभिनेत्री हैं, उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी लाखों फॉलोवर्स हैं। नोरा को 12 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं । नोरा ने दिलबर, साकी-साकी, गर्मी जैसे गानों में डांस करके लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन