1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एली को नहीं, बल्कि बॉलीवुड की इस अदाकारा को डेट कर रहे हैं हार्दिक पांड्या!

एली को नहीं, बल्कि बॉलीवुड की इस अदाकारा को डेट कर रहे हैं हार्दिक पांड्या!

 Published : Apr 23, 2018 04:01 pm IST,  Updated : Apr 23, 2018 04:01 pm IST

अक्सर फिल्मी अदाकाराओं का नाम क्रिकेटर्स के साथ जोड़ा जाता है। पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल एली अवराम को लेकर कहा जा रहा है कि वह क्रिकेटर हार्दिक पांड्या को डेट कर रही हैं। लेकिन अब खबर आई है कि एली नहीं बल्कि...

Urvashi Rautela- India TV Hindi
Urvashi Rautela  

नई दिल्ली: बॉलीवुड सितारे अपनी फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में बने रहते हैं खासतौर पर जब बात इनकी लव लाइफ की हो। अक्सर फिल्मी अदाकाराओं का नाम क्रिकेटर्स के साथ जोड़ा जाता है। पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल एली अवराम को लेकर कहा जा रहा है कि वह क्रिकेटर हार्दिक पांड्या को डेट कर रही हैं। लेकिन अब खबर आई है कि एली नहीं बल्कि उर्वशी रौतेला हैं जो हार्दिक को डेट कर रही हैं। कुछ वक्त पहले आई खबरों के मुताबिक कहा जा रहा था कि एली, हार्दिक को एयरपोर्ट पर छोड़ने के लिए गई थीं।

लेकिन हाल ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक एली को नहीं बल्कि, उर्वशी रौतेला को डेट कर रहे हैं। एक वेबसाइट के अनुसार इन दोनों की मुलाकात एक जानेमाने बिजनेस की पार्टी के दौरान हुई थी। यहां हार्दिक, उर्वशी के साथ काफी फर्ल्ट करते हुए दिखे थे। बता दें कि उर्वशी ने इस पार्टी की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसमें उनके साथ हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या दिखाई दे रहे हैं।

उर्वशी ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए इसके साथ कैप्शन में लिखा, "भाई के प्यार जैसा दुनिया में और भी प्यार नहीं है। यश रौतेला तुम्हें याद कर रही हूं।" सिर्फ इतना ही नहीं उर्वशी ने यहां हार्दिक को आईपीएल के लिए भी शुभकामनाएं दीं। गौरतलब है उर्वशी को पिछले दिनों 'हेट स्टोरी 4' में देखा गया था, जिसमें वह अपने बोल्ड सीन्स के कारण सुर्खियों में बनी हुई थीं।

Urvashi Rautela
Urvashi Rautela  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन