1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सोनू के टीटू की स्वीटी' की सफलता के बाद अपनी फिल्मों को लेकर बोलीं नुसरत भरूजा

'सोनू के टीटू की स्वीटी' की सफलता के बाद अपनी फिल्मों को लेकर बोलीं नुसरत भरूजा

 Published : Jun 23, 2018 12:55 pm IST,  Updated : Jun 23, 2018 12:55 pm IST

नुसरत भरूचा इन दिनों शुक्रवार से शुरू हुए आईफा अवार्ड्स मे अपनी परफोर्मेंस की तैयारियों को लेकर काफी व्यस्त चल रही हैं। बीते दिन उन्होंने यहां अपने जबरदस्त डांस से सभी को अपना दीवाना बना लिया है। गौरतलब है कि हाल ही में नुसरत ने अपने फिल्मी करियर को लेकर कहा है कि उनके पास जो भी फिल्में हैं वह उनसे खुश हैं।

nusrat Bharucha- India TV Hindi
nusrat Bharucha

बैंकॉक: बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा इन दिनों शुक्रवार से शुरू हुए आईफा अवार्ड्स मे अपनी परफोर्मेंस की तैयारियों को लेकर काफी व्यस्त चल रही हैं। बीते दिन उन्होंने यहां अपने जबरदस्त डांस से सभी को अपना दीवाना बना लिया है। गौरतलब है कि हाल ही में नुसरत ने अपने फिल्मी करियर को लेकर कहा है कि उनके पास जो भी फिल्में हैं वह उनसे खुश हैं। 'प्यार का पंचनामा' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी एक ही विधा की फिल्में कर चुकीं अभिनेत्री नुसरत का कहना है कि उन्हें एक तरह की फिल्में करने से टाइपकास्ट होने का डर नहीं है।

नुसरत कहती हैं कि उन्हें फिल्मों में जिस तरह के किरदार मिल रहे हैं, उससे वह खुश हैं। उन्होंने कहा,"हर फिल्मकार का अपना दृष्टिकोण है और जब वे फिल्म या किरदार को गढ़ते हैं तो उस किरदार के लिए उनके दिमाग में कुछ ही लोग होते हैं।" नुसरत कहती हैं कि उन्हें फिलहाल अच्छी फिल्में मिल रही हैं और इन फिल्मों को दर्शकों द्वारा सराहा भी जा रहा है।

बता दें कि नुसरत की हालिया रिलीज फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' फरवरी 2018 में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था। फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों के बीच काफी सराहा गया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन