1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नुसरत भरूचा ने ग्लैमरस तस्वीरों से सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

नुसरत भरूचा ने ग्लैमरस तस्वीरों से सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

 Published : Dec 16, 2020 07:01 pm IST,  Updated : Dec 16, 2020 07:01 pm IST

नुसरत भरूचा की हॉट तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, तस्वीरों में नुसरत बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

nushrat bharcha- India TV Hindi
नुसरत भरूचा Image Source : @NUSHRRATTBHARUCCHA

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा अपनी नई सोशल मीडिया पोस्ट में हॉट गुलाबी बिकनी में पोज देती दिख रही हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में वो ब्राउन ड्रेस में नजर आ रही हैं। नुसरत ने अपने होटल से समुद्र की तरफ मुंह वाले कमरे से तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह गुलाबी रंग की बिकनी पहने दिखाई दे रही हैं, वहीं अभिनेत्री ने काले रंग का चश्मा भी पहन रखा है। वहीं अन्य तस्वीरों में समुद्र के अंदर और बाहर पोज देती दिख रही हैं। 

शेयर तस्वीर को उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा, "यह उन सभी के लिए एक प्रशंसा पोस्ट है जो मेरे पास थे जब मुझे जरूरत थी। एक साल बाद, आज मुझे यह काफी याद आ रहा है। अपने सभी प्रिय को याद कर रही हूं, वहीं उन्हें अपने जीवन में पाकर खुद को किस्मतवाली समझ रही हूं। ब्रह्मांड का धन्यवाद, जो उन्होंने मुझे सब कुछ दिया।"

नुसरत ने शुरू की छोरी की शूटिंग

 बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने मध्यप्रदेश में अपनी अगली फिल्म 'छोरी' की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म 'छोरी' एक हॉरर फिल्म है, जिसमें सामाजिक संदेश भी दिया गया है। इसमें मीता वशिष्ठ, राजेश जैस और सौरभ गोयल भी हैं। 'छोरी' मराठी फिल्म लपाछपी का हिंदी रीमेक है। रोमांचित नुसरत भरूचा कहती हैं, “मैं छोरी का हिस्सा बनने के लिए बेहद उत्साहित हूं। यह शैली (हॉरर) मुझे उत्साहित करती है। मैं विशाल फूरिया के साथ काम करना चाहती थी और मुझे खुशी है कि आखिरकार हमें छोरी में साथ काम करने का मौका मिल रहा है, जो उनके दिल के बहुत करीब है। अबुंडेंटिया एंटरटेनमेंट और विक्रम मल्होत्रा ​​ने हमेशा उच्च गुणवत्ता वाली, प्रगतिशील कहानियों का समर्थन किया है और मजबूत महिला आवाज़ों के साथ फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं और एक एक्ट्रेस के रूप में, मैं और अधिक नहीं कह सकती। क्रिप्ट टीवी और इसके सीईओ जैक डेविस जैसे अंतरराष्ट्रीय निर्माता के साथ हमारा सहयोग, जिनकी इस शैली में विशेषज्ञता अद्वितीय है, यह इसे और भी अधिक रोमांचकारी बनाता है। में इस फ़िल्म की शुरुआत करने के लिए उत्सुक हूं। ”

'डीडीएलजे' पोज में नजर आए राजकुमार राव, नुसरत भरूचा

नुसरत भरुचा को आप 'प्यार का पंचनामा', 'सोनू की टीटू की स्वीटी' और ' ड्रीम गर्ल' जैसी फिल्मों में देख चुके हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन