1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. छलांग: नुसरत भरूचा ने हंसल मेहता संग काम करने के अनुभव पर की बात

छलांग: नुसरत भरूचा ने हंसल मेहता संग काम करने के अनुभव पर की बात

 Published : Oct 26, 2020 07:00 pm IST,  Updated : Oct 26, 2020 07:00 pm IST

 हंसल मेहता संग काम करने के अपने अनुभव पर बात करते हुए नुसरत ने कहा, "मैं हमेशा से उनकी प्रशंसक रही हूं। 

nushrat bharcha, hansal mehta- India TV Hindi
नुसरत भरूचा ने हंसल मेहता संग काम करने के अनुभव पर की बात Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा जल्द ही हंसल मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म 'छलांग' में नजर आएंगी। हंसल मेहता संग काम करने के अपने अनुभव पर बात करते हुए नुसरत ने कहा, "मैं हमेशा से उनकी प्रशंसक रही हूं। मुझे उनकी कहानियां बेहद प्रेरणादायक, अलग व वास्तविक मालूम पड़ती हैं। इनसे आपमें एक जज्बा पैदा होता है और यह आपको एक्शन लेने के लिए मजबूर करती हैं या आपके उस विचार को उकसाती है कि आप आगे कैसे रहना चाहते हैं, कौन सा विकल्प अपनाना चाहते हैं या आपके विचार किस तरह के होने चाहिए।"

अभिनेत्री आगे कहती हैं, "उनके साथ काम करने का लालच मेरे मन में हमेशा से रहा था। मैं बहुत खुश और आभारी हूं कि मुझे इसका मौका मिला है। यह एक हल्की-फुल्की हास्य फिल्म है, लेकिन आखिर में आपको एक सीख भी दे जाती है। मैं यकीनन इस फिल्म का हिस्सा बनकर खुश और धन्य महसूस कर रही हूं।"

'छलांग' में नुसरत अपने हरियाणवी लहजे में बात करती हुईं एक साधारण सी उत्तर भारतीय लड़की की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में राजकुमार राव के साथ उनकी केमिस्ट्री को भी बहुत सराहा जा रहा है।

'छलांग' के अलावा नुसरत जल्द ही 'हुड़दंग' में सनी कौशल और विजय वर्मा के साथ नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन