1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मां बनने के बाद नुसरत जहां ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब, अपनी नई फोटो शेयर कर कही दी ये बात

मां बनने के बाद नुसरत जहां ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब, अपनी नई फोटो शेयर कर कही दी ये बात

 Published : Sep 03, 2021 11:04 am IST,  Updated : Sep 03, 2021 04:31 pm IST

नुसरत जहां ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई फोटो शेयर की है, जिसका क्रेडिट पिता को दिया है। उनका ये पोस्ट वायरल हो रहा है।

Nusrat Jahan gave befitting reply to trolls shared new photo after becoming mother see her instagram- India TV Hindi
मां बनने के बाद नुसरत जहां ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब, अपनी नई फोटो शेयर कर कही दी ये बात  Image Source : INSTA: NUSRATCHIRPS

लोकप्रिय बंगाली अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां ने अपनी नई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है और इसी के साथ ट्रोल्स को भी करारा जवाब दिया है। बता दें कि नुसरत ने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया है। उनके कथित बॉयफ्रेंड अभिनेता यश दासगुप्ता ने जानकारी दी थी कि बच्चा और मां दोनों ठीक हैं। इसके बाद से ही एक्ट्रेस के बेटे के पिता को लेकर कई सवाल पूछे जा रहे थे, जिसका अभिनेत्री ने अब जवाब दिया है। 

नुसरत जहां ने इंस्टाग्राम पर लिखा- "उन लोगों से आलोचना स्वीकार न करें, जिनसे आप सलाह नहीं लेते।' इसके साथ ही #newrole #newmommylife #newlook हैशटैग इस्तेमाल किए हैं और फोटो का क्रेडिट डैडी लिखा है। 

नुसरत जहां के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने बेटे को दिया जन्म

इससे पहले नुसरत ने कैप्शन के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर कर लिखा, डर से ज्यादा विश्वास। इसके साथ उन्होंने पॉजि़टिविटी और मॉर्निंग वाइब्स हैशटैग लिखे थे। उन्होंने जून में अपने बेबी बंप के साथ तस्वीरें और यहां तक कि अपने दोस्तों द्वारा भेजे गए गर्भावस्था-थीम वाले केक की तस्वीरें भी साझा की थीं।

इस साल की शुरूआत में, अभिनेत्री ने उस समय विवाद खड़ा कर दिया था जब उन्होंने दावा किया था कि 2019 में बिजनेसमैन निखिल जैन के साथ तुर्की में उनकी शादी भारतीय कानूनों के तहत मान्य नहीं थी। निखिल ने अपनी ओर से दावा किया था कि नुसरत ने शादी के पंजीकरण के उनके अनुरोध को टाल दिया था।

बशीरहाट से तृणमूल सांसद ने कहा था, "विदेशी भूमि पर होने के कारण, तुर्की विवाह नियमन के अनुसार, समारोह अमान्य है। इसके अलावा, चूंकि यह एक अंतरधार्मिक विवाह था, इसलिए इसे भारत में विशेष विवाह अधिनियम के तहत मान्यता की आवश्यकता होती है, जो नहीं हुआ। कानून की अदालत के अनुसार, यह शादी नहीं है, बल्कि एक रिश्ता या लिव-इन रिलेशनशिप है। इस प्रकार, तलाक का सवाल ही नहीं उठता।"

मामला एक अदालत के समक्ष लंबित पड़ा हुआ है। बरहाल, इस समय अभिनेत्री के दासगुप्ता को डेट करने की अफवाह है।

(IANS इनपुट के साथ) 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन