1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कृति खरबंदा के जन्मदिन पर पुलकित सम्राट ने खास अंदाज़ में बोला - आई लव यू

कृति खरबंदा के जन्मदिन पर पुलकित सम्राट ने खास अंदाज़ में बोला - आई लव यू

 Published : Oct 29, 2021 10:04 pm IST,  Updated : Oct 29, 2021 10:10 pm IST

कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट पिछले साल से डेटिंग कर रहे हैं। इस कपल ने एक साथ लॉकडाउन भी बिताया और अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक-दूसरे के साथ प्यार भरी तस्वीरें साझा करते रहते हैं।

Kriti Kharbanda, Pulkit Samrat - India TV Hindi
कृति खरबंदा के जन्मदिन पर पुलकित सम्राट ने खास अंदाज़ में बोला - आई लव यू Image Source : INSTAGRAM/PULKIT SAMRAT

अभिनेत्री कृति खरबंदा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास दिन पर अभिनेता पुलकित सम्राट ने अपनी लेडी लव को जन्मदिन की बधाई दी है। पुलकित ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर उन तस्वीरों की एक सीरीज साझा की, जिसमें वे एक दूसरे के साथ काफी खूबसूरत नजर आ रहे हैं। ड्रिंक का आनंद लेते हुए दोनों कैमरे के सामने पोज़ देते हुए मुस्कुरा रहे थे।

बर्थडे गर्ल के साथ तस्वीर साझा करते हुए, पुलकित ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे माय लव!' तुम्हारे साथ जिंदगी के कड़वे, मीठे और खट्टे कॉकटेल का एक साथ अनुभव बहुत ही प्यारा है!"

शेयर किए जाने के कुछ ही घंटों के भीतर पोस्ट को हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। फैंस और साथी सेलिब्रिटीज़ ने इस कपल के लिए तारीफों के पुल बांधे। कृति ने भी पुलकित को जवाब देते हुए लिखा, "पगला! आई लव यू!"

बता दें कि कृति और पुलकित ने 'वीरे की वेडिंग', 'पागलपंती' और हाल ही में रिलीज हुई 'तैश' में एक साथ काम किया था। यह कपल पिछले साल से डेटिंग कर रहे हैं। इस कपल ने एक साथ लॉकडाउन भी बिताया और अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक-दूसरे के साथ प्यार भरी तस्वीरें साझा करते रहे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन