मुंबई: गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ का कहना है कि वह अपनी जिंदगी में सुशांत से दो बार मिले हैं और उनके सुसाइड किए जाने की बात उन्हें नहीं पच रही है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने सुशांत के मामले में दिलजीत से अपनी आवाज उठाने की अपील की। दिलजीत ने इसके जवाब में कहा, "भाई सुशांत भाई को मैं दो बार मिला था लाइफ में, सुसाइड वाली बात डाइजेस्ट तो नहीं होती। जानदार बंदा था यार, बाकी आई नो पुलिस अपना काम कर रही है। हमें वेट करना चाहिए। आई होप सच सबके सामने आएगा।"
Related Stories
दिलजीत इससे पहले भी सुशांत के बारे में सोशल मीडिया पर बात कर चुके हैं। 30 जून को किए गए एक इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने सुशांत को 'जानदार बंदा' कहकर बुलाया था।
उसी दौरान दिलजीत ने यह भी बयां किया था कि वह सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किए जाने के फैसले से खुश नहीं हैं। उन्होंने अपने एक पोस्ट के जरिए कहा था, "एह तन थिएटर चे वी रिलीज होनी चइदी आ।"
(इनपुट- आईएएनएस)