1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत के बचपन की अनदेखी तस्वीर शेयर कर बहन श्वेता ने कहा- अन्याय के लिए लड़ना ज्यादा जरूरी है...

सुशांत के बचपन की अनदेखी तस्वीर शेयर कर बहन श्वेता ने कहा- अन्याय के लिए लड़ना ज्यादा जरूरी है...

 Published : Aug 16, 2020 02:21 pm IST,  Updated : Aug 16, 2020 02:24 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने उनके बचपन की फोटो शेयर की है, जो वायरल हो रही है।

sushant singh rajput childhood pic- India TV Hindi
सुशांत की बचपन की फोटो वायरल हो रही है Image Source : INSTAGRAM: @SHWETASINGHKIRTI

सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच पड़ताल अभी जारी है। इस बीच सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने उनके बचपन की तस्वीर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने फैंस का मनोबल बढ़ाने के लिए कहा है कि अन्याय के लिए ज्यादा लड़ना जरूरी है। 

श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर लिखा, "जब आप किसी चीज पर विश्वास करते हैं, तो उसके लिए लड़ें। और जब आप अन्याय होता देखें तो उसके लिए ज्यादा लड़ें।"

धोनी बायोपिक की सफलता के बाद बहनों से मिलने गए थे सुशांत, मस्ती करते हुए वीडियो हुआ वायरल

सुशांत की बहन ने एक वीडियो भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा- “हमारे पास खुशी थी, हम मज़े में थे! हमारे पास धूप में मौसम था, लेकिन मुस्कान और गीत, मौसम की तरह सभी चले गए हैं। काश हम सभी दोबारा एक साथ मिल पाते।"

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो महीने पूरे हो चुके हैं। उन्हें याद करते हुए उनके परिवार के सदस्य, प्रशंसक, इंडस्ट्री से जुड़े उनके सहकर्मियों ने शनिवार को उनके लिए आयोजित एक प्रेयर मीट में हिस्सा लिया।

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन