1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. धोनी बायोपिक की सफलता के बाद बहनों से मिलने गए थे सुशांत, मस्ती करते हुए वीडियो हुआ वायरल

धोनी बायोपिक की सफलता के बाद बहनों से मिलने गए थे सुशांत, मस्ती करते हुए वीडियो हुआ वायरल

 Published : Aug 16, 2020 10:41 am IST,  Updated : Aug 16, 2020 01:59 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म में एमएस धोनी का किरदार निभाया था।

भारत को दो विश्व कप दिलाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। उनके संन्यास की खबरों के बीच सुशांत सिंह राजपूत का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी चारों बहनों के साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' फिल्म हिट होने के बाद सुशांत सिंह राजपूत की चारों बहनों के साथ मीटिंग हुई थी, जिसमें सभी बहनें लगातार सुशांत को शुभकामनाएं दे रही थीं। 

इस वीडियो में सुशांत अपनी बहनों से फिल्म के बारे में बातें कर रहे हैं। 58 सेकंड का ये वीडियो साफ जाहिर करता है कि सभी भाई-बहनों में अटूट प्यार था और एक दूसरे पर जान छिड़कते थे। बहनें कह रही हैं कि उन्हें अपने भाई पर गर्व है। सुशांत भी कोई बड़ा सेलिब्रेशन अपनी बहनों के बगैर नहीं करते थे। वो अमेरिका, दिल्ली, चंडीगढ़ और मुंबई में रहने वाली चारों बहनों को इकट्ठा करते और उनसे घुल मिलकर बात करते थे। 

सुशांत सिंह राजपूत की बहन का ट्वीट- किसी चीज पर विश्वास करते हैं तो उसके लिए लड़ें...

सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म में एमएस धोनी का किरदार निभाया था। इसे उनके करियर को ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाली फिल्म भी कहा जा सकता है। 

सुशांत ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। चाहे हेलिकॉप्टर शॉट लगाना हो या फिर रोमांस करना हो, सुशांत ने हर इमोशन्स को बखूबी निभाया था। 

'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' का निर्देशन नीरज पांडे ने किया था। इसमें सुशांत के अलावा अनुपम खेर, कियारा आडवाणी, दिशा पटानी और भूमिका चावला जैसे कलाकार नज़र आए थे। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन