1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक बार आयुष्मान खुराना गलती से घुस गए थे महिला वॉशरुम में, उसके बाद हुआ कुछ ऐसा

एक बार आयुष्मान खुराना गलती से घुस गए थे महिला वॉशरुम में, उसके बाद हुआ कुछ ऐसा

 Published : Sep 11, 2019 04:35 pm IST,  Updated : Sep 11, 2019 04:35 pm IST

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' 13 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। एक इंटरव्यू में उन्होंने वूमेन वॉशरुम में गलती से घुस जाने का किस्सा शेयर किया।

Ayushmann khurrana- India TV Hindi
Ayushmann khurrana Image Source : INSTAGRAM

नेशनल अवार्ड विजेता आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 13 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। आयुष्मान को 'अंधाधुन' के लिए बेस्ट एक्टर के अवार्ड से नवाजा गया है। कुछ समय पहले आयुष्मान की फिल्म आर्टिकल 15 रिलीज हुई जो लोगों को काफी पसंद भी आई थी। अब ड्रीम गर्ल की बात करें तो आयुष्मान फिल्म में लड़की की आवाज निकालते नजर आ रहे हैं। एक इंटरव्यू में आयुष्मान ने गलती से वूमेन वॉशरुम में घुस जाने का किस्सा शेयर किया।

स्पॉटबॉय को दिए एक इंटरव्यू में आयुष्मान ने बताया- उनके रेडियो जॉकी बनने से उन्हें अपने किरदार में आवाज मॉड्यूलेशन में बहुत मदद मिली। इसके साथ ही चंडीगढ़ के मॉल में गलती से वूमेन वॉशरुम में घुसने का किस्सा सुनाया।

आयुष्मान ने बताया- चंडीगढ़ में एक मॉल है जिसमें ग्राउंड फ्लोर पर राइट साइड में मैन वॉशरुम और लेफ्ट लाइड पर वूमेन वॉशरुम है। यह दोनों बिल्कुल विपरीत हैं मगर मुझे पता नहीं चला कैसे सोचते हुए मैं वूमेन वॉशरुम में चला गया। मैंने देखा वहां सब पिंक था और एक लड़की की आवाज सुनाई दी जो फोन पर बात कर रही थी। फिर, मैंने देखा कि वहां कोई यूरिनल्स नहीं थे। फिर, मुझे एहसास हुआ कि मैं लेडीज टॉयलेट में घुस गया था, मैं तुरंत बाहर निकला और पुरुषों के वॉशरूम में गया।

ड्रीमगर्ल में आयुष्मान के साथ नजर आने वाली नुशरत ने भी अपने साथ हुए इस तरह के किस्से के बारे में बताया। नुशरत ने बताया वह गलती से मैन वॉशरुम में चली गई थीं, मगर वहां कोई नहीं था और वह जल्दी से वहां से बाहर आ गईं।

ड्रीमगर्ल में आयुष्मान खुराना और नुशरत भरुचा के साथ अन्नू कपूर, विजय राज अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म को राज शांडिल्य डायरेक्ट कर रहे हैं।

Also Read:

Dabangg 3: सलमान खान ने शेयर किया चुलबुल पांडे का लुक, कहा-स्वागत तो करो हमारा

'सूर्यवंशी' से लेकर 'पृथ्वीराज' और 'लक्ष्मी बॉम्ब' तक 2020 में आ रही हैं अक्षय कुमार की कई धमाकेदार फिल्में

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन