1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गोविंदा को लेकर पूर्व CBFC अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने कही ये बात

गोविंदा को लेकर पूर्व CBFC अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने कही ये बात

 Published : May 01, 2018 01:25 pm IST,  Updated : May 01, 2018 01:25 pm IST

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी अब एक बार फिर से फिल्मकार की भूमिका में आ चुके हैं। इसके लिए उन्हें अपने पसंदीदा सितारे गोविंदा का साथ मिला है। उन्होंने गोविंदा के साथ एक नई फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है।

Govinda- India TV Hindi
Govinda

मुंबई: अक्सर बॉलीवुड फिल्मों में कांट छांट करने वाले केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी अब एक बार फिर से फिल्मकार की भूमिका में आ चुके हैं। इसके लिए उन्हें अपने पसंदीदा सितारे गोविंदा का साथ मिला है। उन्होंने गोविंदा के साथ एक नई फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। परियोजना की जानकारी देते हुए निहलानी ने कहा, "इस फिल्म का शीर्षक 'रंगीला राजा' है और यह पूरी तरह से एक कॉमेडी फिल्म है। ऐसी कॉमेडी गोविंदा ने पहले कभी नहीं की। गोविंदा जिस प्रकार की कॉमेडी के लिए मशहूर हैं, उन्होंने इस फिल्म में उससे बिल्कुल अलग बेहद कॉमेडी की है।"

गोविंदा ने इस फिल्म में कई किरदार निभाए हैं। गोविंदा के किरदार के बारे में बात करते हुए निहलानी ने कहा, "उनकी दोहरी भूमिका है। लेकिन दर्शक उन्हें 4 अलग-अलग तरह के किरदारों में देंखेगे, जो लोग गोविंदा की वापसी का इंतजार कर रहे हैं वे उन्हें 'रंगीला राजा' में देखकर बहुत खुश होंगे। यह गोविंदा के पुनर्जन्म की तरह है और मैं उनकी बॉलीवुड में वापसी की फिल्म का हिस्सा बनकर खुश हूं।"

गौरतलब है कि इस फिल्म में पहलाज निहलानी और गोविंदा 31 साल बाद एक बार फिर से साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले ये दोनों फिल्म 'इल्जाम' में भी साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म में उनके साथ 3 नई अभिनेत्रियां डेब्यू कर रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन