1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी सजल ने बॉयफ्रेंड से की सगाई, सामने आईं तस्वीर

श्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी सजल ने बॉयफ्रेंड से की सगाई, सामने आईं तस्वीर

 Published : Jun 09, 2019 12:35 pm IST,  Updated : Jun 09, 2019 12:35 pm IST

पाकिस्तानी एक्ट्रेस सजल अली ने अपने बॉयफ्रेंड अहद रजा मीर से सगाई कर ली है। जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्ट्राग्राम में शेयर की है।

sajal ali, sridevi- India TV Hindi
sajal ali Image Source : INSTRAGRAM

नई दिल्ली: पाकिस्तानी एक्ट्रेस सजल अली ने अपने बॉयफ्रेंड अहद रजा मीर से सगाई कर ली है। जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्ट्राग्राम में शेयर की है। आपको बता दें कि सजल दिवंगत श्री देवी के साथ फिल्म 'मॉम' में नजर आ चुकी हैं। यह सजल की पहली बॉलीवुड फिल्म थी।

 

आपको बता दें कि श्री देवी की ये आखिरी फिल्म थी। इस फिल्म के बाद उनका निधन हो गया था।

सजल की इस तस्वीर की बात करें तो दोनों सिर में सिर जोड़ों हुए नजर आ रहे है। कैप्शन में सजल ने लिखा, "यह एक नई शुरुआत है। आज मैं बहुत खुश हूं ये ऐलान करते हुए कि हमारे परिवारों के आशीर्वाद से हमारी सगाई हो गई है। हमारा ये खास दिन परिवार वालों, दोस्तों और फैन्स के प्यार और आशीर्वाद से और खास हो गया है।

बता दें कि सजल और अहद को ऑन स्क्रीन काफी पसंद किया जाता है। उनकी मुलाकात लेखक इश्तियाक के उपन्यास पर आधारित टीवी शो "वो यकीन का नया सफर" के सेट पर हुई थी। शो में जुबिया खलील का किरदार सजल ने निभाया था।

इस शो की कहानी के मुताबिक जुबिया को अहद के किरदार से प्यार हो जाता है। शो की कहानी महिलाओं पर होने वाले अत्याचार पर आधारित थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन