1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पाकिस्तानी सिंगर का आया ‘ढिंचैक पूजा’ पर दिल, मां को फोन कर कहा, ‘’उसे बहू बना ले प्लीज’’

पाकिस्तानी सिंगर का आया ‘ढिंचैक पूजा’ पर दिल, मां को फोन कर कहा, ‘’उसे बहू बना ले प्लीज’’

 Published : Jul 05, 2017 02:31 pm IST,  Updated : Jul 05, 2017 02:39 pm IST

‘सेल्फी गर्ल’ नाम से फेमस ढिंचैक पूजा के गाने भारत में तो मशहूर हुए हैं ही, अब सरहद पार पाकिस्तान में भी ढिंचैक पूजा मशहूर हो गई हैं।

dhinchak- India TV Hindi
dhinchak

नई दिल्ली: ‘सेल्फी गर्ल’ नाम से फेमस ढिंचैक पूजा के गाने भारत में तो मशहूर हुए हैं ही, अब सरहद पार पाकिस्तान में भी ढिंचैक पूजा मशहूर हो गई हैं। पाकिस्तानी रैपर ने एक ढिंचैक पूजा को डेडीकेट करते हुए एक गाना रिलीज किया है। हनी किंग नाम से मशहूर इस रैपर का दिल ढिंचैक पूजा पर आ गया है। शायद यही वजह है कि गाने में वो अपनी मां से कह रहे हैं कि उन्हें ढिंचैक पूजा ही बहू के रूप में चाहिए।

वीडियो में ढिंचैक पूजा की तस्वीर भी दिखाई दे रही है। हनी किंग पूरे गाने में सिर्फ ढिंचैक पूजा की तारीफ करते दिख रहे हैं। गाने में वो बार-बार कह रह हैं, कि उन्हे ढिंचैक पूजा से प्यार हो गया है और वो मां से कहते दिख रहे हैं कि मुझे बहू मिल गई है।

यहां सुनिए पूरा गाना-

गाने को काफी शानदार तरीके से पेश किया गया है। लेकिन यह गाना ढिंचैक पूजा के आस-पास भी नहीं ठहरता। जहां ढिंचैक पूजा के गानों को अब तक 2 करोड़ लोग देख चुके हैं, वहीं हनी किंग के गानों को अभी तक महज 6 हजार लोगों ने ही देखा है।

क्या आपने सुना ढिंचैक पूजा का नया गाना

आपको बता दें ढिंचैक पूजा सबसे ‘स्वैग वाली टोपी’ गाकर चर्चा में आई थीं। उसके बाद उनका एक और वीडियो आया था ‘दारू दारू’, लेकिन पूजा को सबसे ज्यादा चर्चा उनके गाने सेल्फी मैंने ले ली आज से मिली। इस गाने को लेकर पूजा की खूब आलोचना हुई। लोग पूजा के गानों को लेकर आपत्तिजनक ट्वीट कर रहे हैं लेकिन पूजा इन सब से दूर अपने गानों पर ध्यान दे रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन