1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'पल पल दिल के पास' एक्ट्रेस सहर बांबा ने सनी देओल को बताया पिता समान, कही दिल की बात

'पल पल दिल के पास' एक्ट्रेस सहर बांबा ने सनी देओल को बताया पिता समान, कही दिल की बात

 Published : Sep 22, 2019 08:58 pm IST,  Updated : Sep 22, 2019 09:12 pm IST

एक्ट्रेस सहर बांबा और सनी देओल के बेटे करण देओल की फिल्म पल पल दिल के पास रिलीज हो चुकी है। फिल्म को मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है।

सहर बांबा- India TV Hindi
सहर बांबा Image Source : INSTAGRAM

एक्ट्रेस सहर बांबा और सनी देओल के बेटे करण देओल की फिल्म पल पल दिल के पास रिलीज हो चुकी है। फिल्म को मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। बता दें कि सहर और करण की यह डेब्यू फिल्म है। फिल्म में अपनी करियर की शुरुआत करते हुए एक्ट्रेस सहर बांबा बेहद खुश और उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए फिल्म के डॉयरेक्टर सनी देओल के लिए थैंक्यू वाला पोस्ट लिखा है।

सहर ने लिखा कि सनी सर मैं आपको थैंक्यू कहे शुरुआत कैसे कर सकती हूं। मेरे लिए फिल्म इंडस्ट्री बिल्कुल अजनबी सी जगह थी, क्राफ्ट, एक्टिंग, डांसिंग इन सब चीजों से मैं अनजान थी। लेकिन आपका मुझपर विश्वास ही मुझे यह सब करने की हिम्मत देती थी। सहर आगे लिखती हैं कि आप सिर्फ मेरे डॉयरेक्टर नहीं बल्कि मेरे मेंटर, गार्जियन, फादर फिगर हैं। मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि मैं इस फिल्म का हिस्सा बनी और इस फैमिली ने खुले बाहों से मेरा स्वागत किया। आप हमेशा मेरे दिल के बेहद करीब रहेंगे। पल पल दिल के पास.....

बता दें कि यह फिल्म 20 सितंबर को सभी सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। करण देओल और सहर बांबा की 'पल पल दिल के पास' रोमांटिक लव स्टोरी पर आधारित है। फिल्म की पूरी शूटिंग खूबसूरत वादियों के बीच की गई है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कुछ खास धमाल तो नहीं कर पाई। सिनेमाघरों में इस फिल्म को सोनम कपूर की द जोया फैक्टर और और संजय दत्त की प्रस्थानम से मुकाबला करना पड़ा। फिल्म में करण देओल 'करण सहगल' और सहर बाम्बा 'सहर सेठी' लीड रोल में थे।

Also Read

Box Office Collection Day 2: वीकेंड के कारण 'प्रस्थानम', 'पल पल दिल के पास' और 'द जोया फैक्टर' की कमाई में हुआ इजाफा

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'गली बॉय' ऑस्कर के लिए नामित

आयुष्मान खुराना की मूवी 'ड्रीम गर्ल' के गाने 'धगाला लागली काला' को सोशल प्लेटफॉर्म से हटाया गया, ये है पूरा मामला

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन