1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पल पल दिल के पास': जब अपने पोते करण को दादा धर्मेद्र ने दिया सरप्राइज....

पल पल दिल के पास': जब अपने पोते करण को दादा धर्मेद्र ने दिया सरप्राइज....

 Published : Sep 03, 2019 11:56 pm IST,  Updated : Sep 03, 2019 11:56 pm IST

दिग्गज अभिनेता धर्मेद ने अचानक से अपने पोते करण देओल के डेब्यू फिल्म 'पल पल दिल के पास' के सेट पर पहुंचकर उन्हें चौंका दिया।

dharmendra- karan deol- India TV Hindi
dharmendra- karan deol

नई दिल्ली: दिग्गज अभिनेता धर्मेद ने अचानक से अपने पोते करण देओल के डेब्यू फिल्म 'पल पल दिल के पास' के सेट पर पहुंचकर उन्हें चौंका दिया। करण ने आईएएनएस को बताया, "मैं फिल्म के लिए एक कार सीन की शूटिंग कर रहा था और अचानक मैंने देखा कि बड़े पापा (धमेंद्र) मेरे पास खड़े हैं। मैं चौंक गया! मुझे नहीं पता था कि वह सेट पर होंगे। मैं तुरंत कार से नीचे उतरा और उनके पास गया। मेरे दिमाग में मैं इस बात को सोचकर चिंतित था कि क्या उन्होंने मेरे शॉट को देखा है और क्या वह उन्हें पसंद आई है। जब मैंने उनसे पूछा तो उन्होंने जवाब दिया, "चिंता मत करो, तुम सब अच्छा कर रहे हो।" यह सुनकर मैं चिंतामुक्त हुआ।"

अपने बड़े पापा के बारे में 27 वर्षीय करण ने आगे कहा, "बड़े पापा हमेशा से ही काफी अच्छे, प्यारे और सर्पोटिव रहे हैं। उनका अप्रूवल मेरे लिए सबसे अधिक मायने रखता है।" करण देओल की डेब्यू फिल्म 'पल पल दिल के पास' एक रोमांटिक ड्रामा है जिसके निर्देशक करण के पिता धर्मेद्र हैं। यह फिल्म 20 सितंबर को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन