1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं पंकज त्रिपाठी, कहा- इसके कई फायदे हैं...

लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं पंकज त्रिपाठी, कहा- इसके कई फायदे हैं...

 Written By: IANS
 Published : May 13, 2020 04:33 pm IST,  Updated : May 13, 2020 04:33 pm IST

अभिनेता ने फेसबुक पर अपने एक लाइव सीरीज की शुरुआत की है, जिसमें वह अपनी जिंदगी के अनुभवों पर आधारित कहानियों के बारे में बात करते हैं।

pankaj tripathi- India TV Hindi
पंकज त्रिपाठी ने गिनाए सोशल मीडिया के फायदे Image Source : INSTAGRAM: @PANKAJTRIPATHI

मुंबई: अभिनेता पंकज त्रिपाठी पिछले काफी लंबे समय से सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते रहे हैं। उनका कहना है कि लॉकडाउन के दिनों में उन्होंने महसूस किया कि इस माध्यम के अपने कुछ फायदे भी हैं। पंकज ने कहा, "सोशल मीडिया के हलचल से खुद को बचा पाना मुश्किल है, लेकिन लॉकडाउन के दौरान मैंने महसूस किया कि इसके अपने कुछ फायदे भी हैं। मैं हमेशा इस बात को लेकर चिंतित रहता था कि सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा सक्रिय रहने से मेरा दिमाग कहीं इसमें ही फंसकर न रह जाएं और मैं उन चीजों पर ध्यान लगाने लगा, जिससे एक अभिनेता के तौर पर मेरे काम में सुधार आए।"

अभिनेता ने फेसबुक पर अपने एक लाइव सीरीज की शुरुआत की है, जिसमें वह अपनी जिंदगी के अनुभवों पर आधारित कहानियों के बारे में बात करते हैं। इसके बारे में वह बताते हैं कि उन्हें इस दौरान सोशल मीडिया के कुछ अच्छे पहलुओं के बारे में भी पता लगा।

वह कहते हैं, "जब मैंने सीरीज की शुरुआत की, तो मुझे सोशल मीडिया के कई बेहतरीन बातों को जानने का मौका मिला। यह मेरे जैसे सिनेमाप्रेमियों के लिए एक सटीक जगह है। यहां ऐसे लोगों के साथ बात कर बेहद अच्छा लगता है, क्योंकि यहां लोग बारी-बारी से कहानियों, फिल्मों व कला के बारे में बात करते हैं।"

अभिनय की बात करें, तो पंकज आने वाले समय में वह कबीर खान की फिल्म '83' में नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन