1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. परिणीति चोपड़ा ने लंदन में लगवाई फाइजर वैक्सीन, प्रियंका चोपड़ा ने क्लिक की उनकी ये फोटो

परिणीति चोपड़ा ने लंदन में लगवाई फाइजर वैक्सीन, प्रियंका चोपड़ा ने क्लिक की उनकी ये फोटो

 Published : Jul 15, 2021 10:30 am IST,  Updated : Jul 15, 2021 10:36 am IST

परिणीति चोपड़ा ने लंदन में फाइजर वैक्सीन लगवाने के बाद सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर की है, जो उनकी बहन व एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने क्लिक की है।

parineeti chopra pfizer vaccine in london priyanka chopra clicked pictures - India TV Hindi
परिणीति चोपड़ा ने लंदन में लगवाई फाइजर वैक्सीन, प्रियंका चोपड़ा ने क्लिक की उनकी ये फोटो Image Source : INSTAGRAM: PARINEETICHOPRA

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने लंदन में फाइजर वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर कर फैंस को यह जानकारी दी है। इस तस्वीर को उनकी बहन और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने क्लिक की हैं। परिणीति ने ये भी बताया कि वैक्सीन लगवाने के बाद उनकी हालत कैसी हो गई। 

परिणिति चोपड़ा ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'यहां टीका लगवा लिया है। कुछ फोटोज क्लिक की हैं। फिर सच्चाई से सामना हुआ। #Pfizer #London' उन्होंने फोटो क्रेडिट में प्रियंका चोपड़ा का नाम लिखा है। 

प्रियंका चोपड़ा ने सास डेनिस जोनस को दी जन्मदिन की बधाई, शेयर की थ्रोबैक तस्वीरें

परिणीति ने 3 तस्वीरें साझा की हैं। इनमें से 2 में उनके हाथों में उस जगह पर टेप लगा हुआ है, जहां पर वैक्सीन लगवाई है। आखिरी फोटो में वो हाथों पर बॉटल से सिकाई करती दिखाई दे रही हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि वैक्सीन लगने के बाद उनके हाथों में काफी दर्द हुआ है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति जल्द ही रणबीर कपूर और अनिल कपूर के साथ एनिमल में दिखाई देंगी। इससे पहले हाल ही में उनकी 'संदीप और पिंकी फरार', 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' और 'साइना' रिलीज हुई थी। 

वहीं प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो वो आखिरी बार पर्दे पर ओटीटी फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आई थीं। रामिन बहारानी निर्देशित इस फिल्म में आदर्श गौरव और राजकुमार राव भी अहम भूमिका में थे।

वह इन दिनों प्रियंका 'सिटाडेल' में बिजी हैं। 'एवेंजर्स' के निमार्ता जो और एंथनी रूसो द्वारा अभिनीत, 'सिटाडेल' एक जासूसी थ्रिलर सीरीज है, जिसमें उनके को स्टार रिचर्ड मैडेन है। सीरीज ओटीटी पर रिलीज होगी ।

(IANS इनपुट के साथ) 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन