नई दिल्ली: परिणीति चोपड़ा इन दिनों किसी इवेंट शो के लिए जकार्ता में हैं। वहां से उन्होंने शोपिंग करते हुए अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें वह 10 लाख रुपए की 2 शर्टस खरीदती हुई दिख रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन भी दिया है जिसमें उन्होंने लिखा "मैनें 2 शर्टस के 10 लाख रुपए दिए!!!"
जी हां, 10 लाख सिर्फ 2 शर्टस के लिए। और जिन लोगों को इस बात पर विश्वास न हो उनके लिए परी ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें इसकी कुल कीमत 1,087,700 नजर आ रही है।
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब परी ने इतनी बड़ी कीमत खर्च की है। वह पिछले कुछ समय से खुद पर ज्यादा ही ध्यान देने लगी हैं। खबरों के अनुसार उन्होंने अपना 10 किलो वजन कम किया है और इसके लिए उन्होंने 10 लाख रुपए खर्च किए थे।
