1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टाइट ड्रेस के बाद अब लाल बालों की वजह से ट्रोल हुईं परिणीति चोपड़ा

टाइट ड्रेस के बाद अब लाल बालों की वजह से ट्रोल हुईं परिणीति चोपड़ा

 Published : Aug 31, 2018 07:20 pm IST,  Updated : Aug 31, 2018 07:20 pm IST

हाल ही में परिणीति चोपड़ा लाल रंग के बालों में नजर आईं,  लेकिन लोगों को उनका ये हेयर कलर पसंद नहीं आया और लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया। 

परिणीति चोपड़ा- India TV Hindi
परिणीति चोपड़ा

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को हाल ही में उनके कपड़ों की वजह से ट्रोल किया गया था। अभी वो मामला पूरी तरह से ठंडा भी नहीं हुआ कि वो एक बार फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। हाल ही में परिणीति चोपड़ा लाल रंग के बालों में नजर आईं,  लेकिन लोगों को उनका ये हेयर कलर पसंद नहीं आया और लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया। इससे पहले एक टाइट ड्रेस की वजह से भी उन्हें ट्रोल होना पड़ा था।

लोगों ने लिखा कि यह लुक उनपर सूट नहीं कर रहा है, कुछ लोगों ने तो उनके लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी किया। हालांकि कुछ लोगों ने उनकी तुलना फितूर वाली कटरीना के लुक से किया और उनकी तारीफ की। लेकिन जिस तरह लोगों ने उन्हें बुरा भला कह है इससे ट्रोलर्स की मेंटालिटी का पता चल रहा है। लोग किसी को नीचा दिखाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

इससे पहले अमीषा पटेल भी बोल्ड फोटोशूट की वजह से ट्रोल का शिकार हुई थीं। ट्रोलर्स को सुधारने के लिए ‘ट्रोल पुलिस’ नाम का रियलिटी शो भी शुरू किया गया, लेकिन वो ट्रोलर कहां किसी के सुनने और समझने की क्षमता रखते हैं, उनका काम है बस किसी भी सेलिब्रिटी को नीचा दिखाना। अभिषेक बच्चन, स्वरा भास्कर और तापसी पन्नू जैसे कुछ सितारे हैं जो ट्रोल करने वालों को करारा जवाब देते हैं।

ट्रोलर्स ने तो शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान को भी नहीं बख्शा था, एक मैगजीन के साथ फोटोशूट करने पर लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया था।

बात करें परिणीति के काम की तो वो जल्द ही अर्जुन कपूर के साथ फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ में नजर आएंगी,  यह फिल्म अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की फ‍िल्म ‘नमस्ते लंदन’ का सीक्वल है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन