1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Pataakha Trailer: क्या आपने देखा सुनील ग्रोवर की फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर, मिलेगा जबरदस्त कॉमेडी का तड़का

Pataakha Trailer: क्या आपने देखा सुनील ग्रोवर की फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर, मिलेगा जबरदस्त कॉमेडी का तड़का

 Published : Aug 15, 2018 07:56 am IST,  Updated : Aug 15, 2018 07:56 am IST

विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'पटाखा' दर्शकों के बीच धमाल मचाने के लिए बिल्कुल तैयार है। अब इस फिल्म का जबरदस्त ट्रेलर भी जारी किया जा चुका है। फिल्म में सान्या मल्होत्रा, राधिका मदन और सुनील ग्रोवर मुख्य किरदारों में दिखाई दे रहे हैं।

Pataakha - India TV Hindi
Pataakha

नई दिल्ली: बॉलीवुड फिल्मकार विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'पटाखा' दर्शकों के बीच धमाल मचाने के लिए बिल्कुल तैयार है। अब इस फिल्म का जबरदस्त ट्रेलर भी जारी किया जा चुका है। फिल्म में सान्या मल्होत्रा, राधिका मदन और सुनील ग्रोवर मुख्य किरदारों में दिखाई दे रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज किए गए इस ट्रेलर में सुनील अब तक के अपने करियर में बिल्कुल ही अलग ही अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में जबरदस्त कॉमेडी का तड़का देखने को मिल रहा है। फिल्म की कहानी चरण सिंह पाठिक की 'दो बहने' पर आधारित है।

यह कहानी राजस्थान के एक छोटे से गांव में रहने वालीं दो बहनों बड़की और छुटकी के इर्द गिर्द घूमती रहती है। जो बचपन से हमेशा एक दूसरे से लड़ती आई हैं। लेकिन जब दोनों की शादी हो जाती है तो इन्हें इस बात का एहसास होता है कि वह एक दूसरे के बिना रह ही नहीं सकती हैं। अब इस फिल्म के ट्रेलर ने भी दर्शको के बीच फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता बढ़ा दी है।

बता दें कि हाल ही में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इस फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर पोस्टर करते हुए विशाल भारद्वाज और पूरी टीम को बधाई दी थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, वह इस फिल्म को देखने के लिए इंतजार नहीं कर पा रही हैं। 'पटाखा' 28 सितंबर को रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन