मुंबई: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) फिलहाल नवाबों के शहर लखनऊ में अपनी आने वाली फिल्म 'पति, पत्नी और वो' (Pati Patni Aur Woh Remake) की शूटिंग कर रहे हैं और इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उन्हें एक ऑटोरिक्शा में बैठकर लखनऊ के लजीज पराठें और छोले का लुत्फ उठाते देखा जा सकता है।
Related Stories
इस तस्वीर के कैप्शन में कार्तिक ने लिखा है : "डायट पर चिंटू त्यागी!! उठा रहे हैं लखनऊ के लाजवाब खाने का लुत्फ हैशटैग पति, पत्नी और वो।"
फिल्म में कार्तिक के किरदार का नाम चिंटू त्यागी है। उनके इस पोस्ट पर जवाब देते हुए एक फैन ने कमेंट किया, "मैं हर रोज ऑटोरिक्शा में लंच खाता हूं।"
एक अन्य यूजर ने लिखा, "उस छोले-कुल्चे से अधिक लजीज आप हैं!" मुदस्सर अजीज की यह रोमांटिक कॉमेडी 'पति, पत्नी और वो' साल 1978 में आई बी.आर.चोपड़ा की फिल्म की रीमेक है। दोनों ही फिल्म का शीर्षक एक है।
मुद्दसर अज़ीज द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कार्तिक के साथ भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे हैं। इसके अलावा कार्तिक 'दोस्ताना 2', 'भूल भुलैया 2' और सारा अली खान के साथ एक अनाम फिल्म में नज़र आएंगे।
Also Read:
रिलीज वाले दिन ही प्रभास और श्रद्धा कपूर की Saaho को लगा तीसरा झटका, कई शहरों में शो हुए कैंसिल