1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कार्तिक आर्यन ने शुरू किया #DheemeDheemeDanceChallenge, फैन्स को कहा करो चिंटू त्यागी की तरह डांस

कार्तिक आर्यन ने शुरू किया #DheemeDheemeDanceChallenge, फैन्स को कहा करो चिंटू त्यागी की तरह डांस

 Published : Nov 12, 2019 04:38 pm IST,  Updated : Nov 12, 2019 04:38 pm IST

कार्तिक आर्यन ने अपनी आने वाली फिल्म 'पति पत्नी और वो' के गाने धीमे-धीमे पर फैन्स को डांस चैलेंज दिया है।

kartik aaryan dance challenge- India TV Hindi
कार्तिक आर्यन का धीमे-धीमे डांस चैलेंज।

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन फिल्म 'लुका छुपी' के बाद अब पति, पत्नी और वो से फैन्स का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और अब पहला गाना 'धीमे-धीमे' रिलीज कर दिया गया है। गाने ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाया हुआ है। कार्तिक आर्यन ने अपने फैन्स को डांस चैलेंज दिया है।

कार्तिक आर्यन ने मंगलवार को धीमे-धीमे डांस चैलेंज फैन्स के लिए अनाउंस किया है। गाने में चिंटू त्यागी  फिल्म में अपनी पत्नी भूमि पेडनेकर और 'वो' अनन्या पांडे के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। गाने में उनके दो अवतार नजर आ रहे हैं।

कार्तिक ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके फैन्स को चिंटू त्यागी की तरह डांस करने का चैलेंज दिया है।

आपको बता दें पति, पत्न और वो 1978 में आई फिल्म का रीमेक है। फिल्म को मुदस्सर अजीज ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में भूमि पेडनकर कार्तिक की पत्नी और अनन्या पांडे गर्लफ्रेंड का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'दोस्ताना 2' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ जाह्नवी कपूर और लक्ष्य अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन