1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पवन कल्याण और राणा दग्गुबाती की फिल्म का आया टीजर, #BheemlaNayak हो रहा है ट्रेंड

पवन कल्याण और राणा दग्गुबाती की फिल्म का आया टीजर, #BheemlaNayak हो रहा है ट्रेंड

 Published : Aug 15, 2021 11:12 am IST,  Updated : Aug 16, 2021 07:06 pm IST

फिल्म निर्माताओं ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें पवन कल्याण को भीमला नायक के रूप में देखा जा सकता है। वह एक एंग्री और यंग पुलिस अधिकारी के रूप में नजर आ रहे हैं।

Pawan Kalyan- India TV Hindi
पवन कल्याण और राणा दग्गुबाती की फिल्म का आया टीजर, सोशल मीडिया पर हो रहा है ट्रेंड  Image Source : YOUTUBE/ SITHARA ENTERTAINMENTS

फिल्म निर्माताओं की तरफ से पवन कल्याण और राणा दग्गुबाती की आने वाली फिल्म की पहली झलक को लोगों के बीच शेयर किया है। इस अपडेट के साथ आज स्वतंत्रता दिवस की 75वीं साल गिरह के मौके पर #GlimpseOfBheemlaNayak सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है।

फिल्म निर्माताओं ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें पवन कल्याण को भीमला नायक के रूप में देखा जा सकता है। वह एक एंग्री और यंग पुलिस अधिकारी के रूप में नजर आ रहे हैं। नए टीज़र में उन्हें कैजुअल - एक लुंगी और शर्ट में देखा जा सकता है।

टीजर में दिखाई देने वाले शॉट में गुस्से में किसी का पीछा करते हुए देखाई दे रहे हैं। बैकग्राउंड में आवाज आती है ''डैनी, डेनियल शेखर। भीमला, भीमला नायक"

फिल्म के टीजर में कलाकारों के नाम का खुलासा भी खुलासा किया गया है। 

यह मलयालम हिट अय्यप्पनम कोशियुम की रीमेक होगी, जिसमें बीजू मेनन और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में थे। पवन फिल्म में बीजू की भूमिका निभाएंगे, जबकि राणा पृथ्वीराज की भूमिका निभाएंगे। 

फिल्म अगले साल संक्रांति पर रिलीज होगी। फिल्म निर्माता तब तक प्रशंसकों के लिए बहुत सारे सरप्राइज देने का प्लान बना रहे हैं, यह देखना बाकी है कि फिल्म से राणा का लुक कब सामने आएगा। 

यहां देखें टीजर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन