1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'पेंगुइन' का टीजर हुआ रिलीज, मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश सहित ये कलाकार

'पेंगुइन' का टीजर हुआ रिलीज, मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश सहित ये कलाकार

 Written By: IANS
 Published : Jun 08, 2020 02:56 pm IST,  Updated : Jun 08, 2020 03:04 pm IST

मनोवैज्ञानिक थ्रिलर 'पेंगुइन' एक मां द्वारा अपने बच्चे को बचाने की कोशिश में शारीरिक और भावनात्मक सफर पर आधारित है।

'पेंगुइन' का टीजर किया रिलीज- India TV Hindi
'पेंगुइन' का टीजर किया रिलीज Image Source : YOUTUBE

मुंबई: एमेजॉन प्राइम वीडियो पर 19 जून को अपने विशेष वर्ल्ड प्रीमियर के लिए निर्धारित यह मनोवैज्ञानिक थ्रिलर 'पेंगुइन' एक मां द्वारा अपने बच्चे को बचाने की कोशिश में शारीरिक और भावनात्मक सफर पर आधारित है। कार्तिक सुब्बाराज, स्टोन बेंच फिल्म्स और पैशन स्टूडियोज प्रोडक्शन की इस फिल्म के पोस्टर ने पहले ही दर्शकों में जिज्ञासा उत्पन्न कर दी है।

एमेजॉन प्राइम वीडियो ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, "एक मां का बुरा सपना सच हो गया। ट्रेलर 11 जून को रिलीज होगा। #पेंगुइनऑनप्राइम 19 जून को तमिल, तेलुगू में मलयालम में डब के साथ रिलीज होगी।"

कार्तिक सुब्बाराज, स्टोन बेंच फिल्म्स और पैशन स्टूडियो प्रोडक्शन की इस फिल्म में कीर्ति सुरेश मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन