1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. PHOTOS: 'स्पेसमैन' एल्बम के लॉन्च पर दिखा प्रियंका चोपड़ा का ग्लैमरस अवतार

PHOTOS: 'स्पेसमैन' एल्बम के लॉन्च पर दिखा प्रियंका चोपड़ा का ग्लैमरस अवतार

 Published : Mar 12, 2021 11:30 pm IST,  Updated : Mar 12, 2021 11:30 pm IST

प्रियंका इस बात पर भी आश्चर्य जताती हैं कि क्या वह निक के बिना अपने दम पर ऑस्कर के नामांकन की घोषणा कर सकती हैं। 

 प्रियंका चोपड़ा PRIYANKA CHOPRA- India TV Hindi
 प्रियंका चोपड़ा  Image Source : PRIYANKA CHOPRA

लॉस एंजेलिस: अमेरिकी गायक निक जोनास का 11 गानों वाला तीसरा सोलो एल्बम 'स्पेसमैन' 12 मार्च को मार्केट में आने वाला है। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। रेड ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा गजब ढा रही थीं। प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी ये तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देखकर आप भी कहेंगे रेड हॉट।

 प्रियंका चोपड़ा PRIYANKA CHOPRA
Image Source : PRIYANKA CHOPRA प्रियंका चोपड़ा 

सेलिब्रिटी कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इस बार ऑस्कर अवॉर्ड में नामांकनों की घोषणा करेंगे। इस उपलब्धि की जानकारी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम के जरिए दी है। इस साल नामांकन की घोषणा ग्लोबल लाइव स्क्रीनिंग के जरिए की जाएगी। कपल ने एक वीडियो के जरिए इस बारे में बताया है। वीडियो में प्रियंका कहती हैं, "हम ऑस्कर नामांकन की घोषणा कर रहे हैं और मुझे पता ही नहीं था।" फिर निक कहते हैं, "ओह, आपने तो पहले ही सभी को बता दिया था कि हम ऑस्कर नामांकन की घोषणा कर रहे हैं।"

इसके बाद प्रियंका कुछ भ्रम में दिखती हैं, फिर कहती हैं, "ठीक है, वैसे यह बहुत अच्छा है कि हम ऑस्कर नामांकन की घोषणा कर रहे हैं! हमें लाइव देखिएगा!"

प्रियंका इस बात पर भी आश्चर्य जताती हैं कि क्या वह निक के बिना अपने दम पर ऑस्कर के नामांकन की घोषणा कर सकती हैं। इसे लेकर उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "अकेडमी, क्या ऐसा कोई मौका मिल सकता है, जब मैं अकेले ऑस्कर नामांकन की घोषणा कर सकूं! मैं बस मजाक कर रही हूं, लव यू निक जोनस। हम 15 मार्च को सुबह 5:19 पीडीटी पर ऑस्कर नामांकन की घोषणा करने के लिए बहुत उत्साहित हैं! इसे यूट्यूब डॉट कॉम स्लैश ऑस्कर्स पर लाइव देखें।"

 प्रियंका चोपड़ा PRIYANKA CHOPRA
Image Source : PRIYANKA CHOPRA प्रियंका चोपड़ा 

अकादमी अवार्डस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने भी इस खबर को साझा किया है। अकादमी ने पोस्ट किया, "ऑस्कन नामांकन के लिए कौन उत्साहित है? प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को सोमवार सुबह 5:19 बजे पीडीटी में जॉइन करें।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन