1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नेहा धूपिया के बेबी गर्ल से मिलने पहुंचे सोहा अली खान-कुणाल खेमू, बॉलीवुड, क्रिकेट जगत से कई सेलेब्स ने दिए शुभकामनाएं

नेहा धूपिया के बेबी गर्ल से मिलने पहुंचे सोहा अली खान-कुणाल खेमू, बॉलीवुड, क्रिकेट जगत से कई सेलेब्स ने दिए शुभकामनाएं

 Published : Nov 19, 2018 09:39 am IST,  Updated : Nov 19, 2018 11:25 am IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी के घर नन्ही परी बेटी हुई है। और ऐसे खास मौके पर उनकी खास दोस्त सोहा अली खान पति कुणाल खेमू के साथ उनसे मिलने हॉस्पिटल पहुंची।

neha dhupia- India TV Hindi
neha dhupia

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी के घर नन्ही परी यानि बेटी हुई है। और ऐसे खास मौके पर उनकी खास दोस्त सोहा अली खान पति कुणाल खेमू के साथ उनसे मिलने हॉस्पिटल पहुंची। ये वक्त बॉलीवुड के लिए काफी अच्छा माना जा रहा है जहां एक तरफ दीपिका-रणवीर की शादी हो गई है वहीं प्रियंका चोपड़ा के शादी की तैयारियां चल रही है। और इसी बीच में नेहा धूपिया की मां बनने की खबर ने बॉलीवुड में ट्रीपल खुशी लहर की फैल गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'मुंबई वुमंस हॉस्पिटल' में नेहा ने लड़की को जन्म दिया। मां और बेटी दोनों स्वस्थ्य है। 

कुणाल खेमू
कुणाल खेमू

सोहा अली खान-कुणाल खेमू
सोहा अली खान-कुणाल खेमू

सोहा अली खान-कुणाल खेमू
सोहा अली खान-कुणाल खेमू

सोहा अली खान
सोहा अली खान

बता दें कि 3 सप्ताह पहले सान्या मिर्जा भी मां बनी है और उन्होंने एक लड़के को जन्म दिया है। नेहा धूपिया को शुभकामनाएं देते हुए सान्या ने लिखा है कि ''मां बनने केबाद लाइफ बिल्कुल बदल जाएगी'' ये मैं अपने इतने सप्ताह के अनुभव से बता रही हूं।

सान्या मिर्जा के पति शोएब मलिक ने भी नेहा को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है है कि नेहा धूपिया और अंगद बेदी को ढेर सारी शुभकामनाएं, पूरी जिंदगी ऐसे ही खुश रहो।

बॉलीवुड, क्रिकेट जगत के कई हस्ति ने कपल को ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन