1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Pihu Trailer Out: आपकी सांसे रोक देगा 'पीहू' का ट्रेलर, जब घर में अकेली फंस गई 2 साल की बच्ची

Pihu Trailer Out: आपकी सांसे रोक देगा 'पीहू' का ट्रेलर, जब घर में अकेली फंस गई 2 साल की बच्ची

 Published : Oct 24, 2018 12:26 pm IST,  Updated : Oct 25, 2018 03:47 pm IST

Pihu Trailer Out: एक अकेली बच्ची जो कदम-कदम पर खतरों के बीच जूझ रही है, उसके हर कदम पर आपका दिल धक-धक करने लगेगा कि अब क्या होगा।

Pihu Trailer Out- India TV Hindi
Pihu Trailer Out

नई दिल्ली: पत्रकार से फिल्मकार बने विनोद कापड़ी की फिल्म 'पीहू' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म 2 साल की एक ऐसी बच्ची की है जो घर में अकेली फंस जाती है। फिल्म का ट्रेलर देखकर आपकी सांसे रुक जाएंगी। एक अकेली बच्ची जो कदम-कदम पर खतरों के बीच जूझ रही है, उसके हर कदम पर आपका दिल धक-धक करने लगेगा कि अब क्या होगा।

ट्रेलर में जो समझ में आ रहा है उसे देखकर लग रहा है कि उसकी मां की घर में मौत हो चुकी है, पापा घर से बाहर हैं, वो बच्ची भूखी है, वो कभी फ्रिज का दरवाजा खोल रही है, कभी रोटी गर्म करने की कोशिश कर रही तो कभी दूध की बॉटल उठाने की, मगर हर बार कुछ उल्टा हो जा रहा है। आप भी देखिए ट्रेलर और पीहू के इस सफर के साथी बन जाइए-

पीहू का रोल करने वाली बच्ची रियल नेम भी पीहू है, स्कूल में उसका नाम मायरा है। इतनी छोटी बच्ची ने पीहू के किरदार को इतने अच्छे तरीके से पर्दे पर उतारा है कि आप वाह कहे बिना नहीं रह पाएंगे, हालांकि इसका क्रेडिट फिल्म के निर्देशक को जाता है। यह फिल्म 16 नवंबर 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म रोनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Also Read:

दीपिका-रणवीर के मुंबई रिसेप्शन से निक-प्रियंका की शादी में क्लैश?

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी में होंगे 4 ग्रैंड फंक्शन, सिर्फ 30 मेहमानों को न्योता?

 दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी में मेहमानों को मोबाइल ले जाना होगा मना?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन