1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गुल पनाग के बेटे ने जीता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल, PM ने ट्विटर पर लिखी ये बात

गुल पनाग के बेटे ने जीता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल, PM ने ट्विटर पर लिखी ये बात

 Published : Oct 17, 2019 01:31 pm IST,  Updated : Oct 17, 2019 01:34 pm IST

गुल पनाग ने ट्विटर पर बेटे निहाल का एक वीडियो शेयर किया, जिस पर पीएम मोदी ने कमेंट किया है।

Gul Panag With son Nihal- India TV Hindi
Gul Panag With son Nihal

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक्ट्रेस गुल पनाग के बेटे के वीडियो पर कमेंट किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, गुल पनाग ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो पीएम मोदी की कवर फोटो वाली मैगजीन दिखाते हुए बेटे से पूछ रही हैं कि वे कौन हैं? इसके जवाब में उनका बेटा कहता है, 'मोदी जी मोदी जी'। 

Housefull 4 Express: 17 घंटे की जर्नी में अक्षय कुमार की बेटी ने ट्रेन में खुद को यूं किया एंटरटेन

इस क्यूट वीडियो को शेयर करते हुए गुल पनाग ने कैप्शन में लिखा है, 'तो अब निहाल पीएम मोदी को मैगजीन और न्यूज पेपर में पहचान लेता है। मैंने सुबह किसी तरह से इसे कैमरे में कैद कर लिया।'

इस वीडियो को री-ट्वीट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, 'बहुत ही प्यारा, नन्हें निहाल को मेरा आशीर्वाद देना.. वो जिस भी क्षेत्र में जाना चाहता है, उसके लिए मेरी ढेर सारी शुभकामनाएं... आपमें उसे एक अच्छा मेंटर और गाइड जरूर मिलेगा।'

पीयूष गोयल ने फिल्मों को ट्रेन पर प्रमोट करने का दिया आमंत्रण

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले पीएम मोदी ने महाबलीपुरम के समुद्र तट पर सफाई की थी, जिस पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने जमकर तारीफ की थी।  

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन