1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फोन की लत से निपटने का प्रयास कर रहीं हैं गुल पनाग

फोन की लत से निपटने का प्रयास कर रहीं हैं गुल पनाग

 Published : Oct 02, 2018 05:59 pm IST,  Updated : Oct 02, 2018 05:59 pm IST

गुल ने मंगलवार को एक फोटो ट्विटर पर साझा की, जिसमें वह अपने फोन के साथ नजर आ रही हैं।

गुल पनाग- India TV Hindi
गुल पनाग Image Source : INSTAGRAM/GUL PANAG

मुंबई: अभिनेत्री गुल पनाग का कहना है कि वह अपनी फोन की लत से निपटने के लिए संघर्ष कर रही हैं। गुल ने मंगलवार को एक फोटो ट्विटर पर साझा की, जिसमें वह अपने फोन के साथ नजर आ रही हैं।

इस फोटो के साथ एक संदेश में गुल ने कहा, "अपनी फोन की लत से निपटने का प्रयास कर रही हूं। सबसे पहला कदम यह पहचानना है कि क्या आपको इसकी लत है। तो क्या आपको लत है?"

गुल को जल्द ही 'बाइपास रोड' में अभिनेता नील नितिन मुकेश के साथ स्क्रीन साझा करते देखा जाएगा। एनएनएम फिल्म्स और मिराज के मदन पालीवाल ने संयुक्त रूप से इस फिल्म का निर्माण किया है। इस फिल्म की शूटिंग तीन माह तक अलीबाग और लोनावला में हुई है।

इसे भी पढ़ें-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन