1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पीएम मोदी पर बनी फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की जनहित याचिका कोर्ट ने यह कहकर कर दी खारिज

पीएम मोदी पर बनी फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की जनहित याचिका कोर्ट ने यह कहकर कर दी खारिज

 Published : Apr 01, 2019 05:12 pm IST,  Updated : Apr 01, 2019 05:13 pm IST

दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' की रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली एक याचिका को खारिज कर दिया

पीएम मोदी- India TV Hindi
पीएम मोदी

नई दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' की रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली एक याचिका को खारिज कर दिया। मुख्य न्यायाधीश राजेंद्र मेनन व न्यायमूर्ति अनूप जयराम भमभानी की पीठ ने वकील सुजीत कुमार सिंह द्वारा दाखिल याचिका को खारिज कर दिया। फिल्म 12 अप्रैल को रिलीज होनी है।

इस याचिका में 'फिल्म निर्माताओं द्वारा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के खिलाफ' निर्वाचन आयोग को कार्रवाई के लिए निर्देश देने की मांग की गई थी। इसमें लोकसभा चुनाव के परिणामों की घोषणा होने तक फिल्म के रिलीज के स्थगन की की मांग की गई थी।

याचिकाकर्ता ने कहा था कि यह फिल्म एक ऐसे राजनेता के बारे में है, जो खुद आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहा है। यह निश्चित तौर पर उसकी चुनावी संभावनाओं को अनुचित फायदा पहुचाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष के उम्मीदवारों पर इस फिल्म से नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

Also Read:

निक जोनस ने साइन लैंग्वेज में सबके सामने प्रियंका चोपड़ा को कहा I Love You

आकाश अंबानी की शादी में मौनी रॉय ने की ये शर्मनाक हरकत, सिक्योरिटी गार्ड ने रंगे हाथ पकड़ा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन