1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिग्गज अभिनेता श्रीराम लागू के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी और कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने जताया शोक

दिग्गज अभिनेता श्रीराम लागू के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी और कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने जताया शोक

 Published : Dec 18, 2019 11:36 am IST,  Updated : Dec 18, 2019 11:36 am IST

बीती रात दिग्गज अभिनेता श्रीराम लागू का निधन हो गया था। उनके निधन पर पीएम मोदी, ऋषि कपूर सहित कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने शोक जताया है।

PM Modi and bollywood celebrities tweet on shreeram lagoo- India TV Hindi
श्रीराम लागू के निधन पर पीएम मोदी और ऋषि कपूर ने जताया शोक।

बीती रात दिग्गज अभिनेता श्रीराम लागू का निधन हो गया है। 92 साल के श्रीराम लागू लंबे समय से बीमार चल रहे रहे थे। वह अपने फिल्मी करियर में सामना, दौलत और करीन 40 मराठी फिल्मों में काम कर चुके हैं। पेशे से नाक-कान और गले के डॉक्टर श्रीराम के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी, ऋषि कपूर सहित कई बॉलीवुड सितारों ने ट्वीट कर शोक जताया है।

पीएम मोदी ने लिखा- डॉ। श्रीराम लागू ने बहुमुखी प्रतिभा और प्रतिभा का परिचय दिया। वर्षों के दौरान, उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके काम को आने वाले सालों तक याद रखा जाएगा। उनके निधन से दुखी। उनके प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।

ऋषि कपूर ने ट्वीट में लिखा- आर आई पी। सबसे स्वाभाविक सहज अभिनेताओं में से एक, डॉ श्रीराम लागू साहब हमें छोड़कर इस दुनिया से चले गए।कई फिल्मों ने वापसी की। दुर्भाग्य से पिछले 25/30 वर्षों में उनके साथ काम करने के लिए कभी नहीं मिला। पुणे में उनका सेवानिवृत्त जीवन था। लव यू डॉ. साहब।

ऋषि कपूर के अलावा परेश रावल, मधुर भंडारकर सहित कई सितारों ने दुख जाहिर किया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन