1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नाराज पूजा ने सौतेली मां को कहा ‘चुडैल’, पिता को दी बधाई

नाराज पूजा ने सौतेली मां को कहा ‘चुडैल’, पिता को दी बधाई

 Published : Jan 18, 2016 02:58 pm IST,  Updated : Jan 18, 2016 03:05 pm IST

बॉलीवुड के अभिनेता कबीर बेदी ने अपने 70वें जन्मदिन पर अपने चाहने वालों को शादी का तोहफा देकर चौंका दिया है। कबीर बेदी ने अपने से काफी कम उम्र की परवीन दुसांज से अपने जन्मदिन के मौके पर शादी कर ली।

kabir- India TV Hindi
kabir

नई दिल्ली:- बॉलीवुड के अभिनेता कबीर बेदी ने अपने 70वें जन्मदिन पर अपने चाहने वालों को शादी का तोहफा देकर चौंका दिया है। कबीर बेदी ने अपने से काफी कम उम्र की परवीन दुसांज से अपने जन्मदिन के मौके पर शादी कर ली जिसकी वजह से उनकी बेटी पूजा बेदी काफी नाराज नजर आ रही हैं।

इसे भी पढ़े:- कबीर बेदी ने 70वें जन्मदिन पर परवीन दुसांज से की शादी

परवीन, कबीर से उम्र में लगभग 30 साल छोटी हैं। परवीन और कबीर लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। सिर्फ इतना ही नहीं परवीन की उम्र कबीर की बेटी पूजा से भी 4 साल छोटी हैं।

कबीर की यह चौथी शादी है। उनकी पहली शादी प्रोतिमा से हुई थी जिससे उनके दो बच्चे पूजा बेदी और सिद्धार्थ हैं। कुछ वर्षो पहले ही उनके बेटे सिद्धार्थ की मौत हो गई थी, हालांकि उनकी मौत का सही कारण आज तक पता नहीं चल पाया है।

सिद्धार्थ के देहांत के कुछ वक्त के बाद ही पूजा की मां प्रोतिमा का भी निधन हो गया। इस शादी को लेकर जहां एक तरफ कबीर बेदी बेहद खुश हैं वहीं उनकी बेटी पूजा बेदी काफी नाराज दिख रही हैं। हालांकि पूजा ने शादी समारोह में भी न जाकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी।

हाल ही में पूजा ने ट्विटर पर अपनी नाराजगी जहिर की है।  उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, “हर परी की कहानी में एक दुष्‍ट सौतेली मां होती है, मेरी भी आ गई। कबीर बेदी ने परवीन दुसांज से शादी कर ली।“

pooja
pooja

हालंकि पूजा ने इस ट्वी़ट को डिलीट कर दोबारा एक और ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, “मैंने अपना पिछला ट्वीट डिलीट कर दिया है जो कबीर बेदी की चौथी शादी को लेकर था। चीजों को सकारात्‍मक तरीके से सोचते हैं। मेरी ओर से शुभकामनायें।“

pooja
pooja

अगली स्लाइड में देखिए कबीर बेदी की शादी की तस्वीर:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन