
‘मेरे क्लीवेज दिखने का यह मतलब नहीं कि मैं आपको कुछ भी कहने की आज़ादी दे रही हूं’
पूजा बेदी की 18 साल की बेटी आलिया इब्राइम इन दिनों इंस्टाग्राम पर फोटो और और अपने ब्लॉग के चलते सोशल मीडिया में चर्चा में हैं। गौरतलब है कि बीते नवंबर माह में वे उन्होंने अपना 18 वां जन्म दिन मनाया। लेकिन लोगों के कई भद्दे और अश्लील कमेंट एक मीडिया वेबसाइट पर देखने के बाद आलिया के सम्मान को ठेस लगी और उन्होंने अश्लील कमेंट्स करने वाले लोगों के लिए एक ब्लॉग लिखकर करारा जवाब दिया है।
आलिया ने ब्लॉग में लिखा है कि ‘मैंने अपने बारे में सोशल साइट्स पर खबर पढ़ी लेकिन उस खबर पर जो लोगों ने अश्लील कमेंट्स किए थे उसे देखकर मैं हैरान रह गई। आपको बता दें फेसबुक पर आलिया की कबर पोस्ट की गई थी उस पर लोगों ने कईं गंदे शब्दों का प्रयोग किया था और तो और लोगों ने यह भी कमेंट किया था कि आलिया इब्राहिम अब पॉर्न फिल्मों के लिए रेडी हैं। आलिया का कहना है कि ‘मैं पहले इसे नजरअंदाज करना चाहती थी लेकिन लोगों के इतने गंदे कमेंट्स पढ़ने के बाद में खुद को जवाब देने से रोक नहीं पाई।‘
आलिया ने आगे लिखा, “अगर मेरे क्लीवेज दिख रहे हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि मैं आपको कुछ भी कहने की आज़ादी दे रही हूं। अपने ब्रेस्ट के अलावा भी मैं बहुत कुछ हूं और सिर्फ इस चीज से मुझे डिफाइन करना गलत है।” आलिया का ब्लॉग एक चर्चित अंग्रेजी समाचार पोर्टल की वेबसाइट पर पोस्ट हुआ है।
आगे देखें और तस्वीरें