1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया इब्राहिम का करारा जवाब : ‘मैं अपने ब्रेस्‍ट के अलावा भी बहुत कुछ हूं’

आलिया इब्राहिम का करारा जवाब : ‘मैं अपने ब्रेस्‍ट के अलावा भी बहुत कुछ हूं’

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 01, 2016 05:53 pm IST,  Updated : Jan 01, 2016 05:53 pm IST

नई दिल्ली: अपने समय में बोल्ड और बिंदास छवि के लिए जाने वाली पूजा बेदी की बेटी आलिया इब्राहिम भी अपनी बोल्ड तस्वीरों के चलते सोशल मीडिया पर विवादों में आ गई हैं,लेकिन उन्होंने अपने

aalia ibrahim- India TV Hindi
aalia ibrahim

नई दिल्ली: अपने समय में बोल्‍ड और बिंदास छवि के लिए जाने वाली पूजा बेदी की बेटी आलिया इब्राहिम भी अपनी बोल्‍ड तस्‍वीरों के चलते सोशल मीडिया पर विवादों में आ गई हैं,लेकिन उन्‍होंने अपने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए कहा है कि मैं अपने ब्रेस्‍ट के अलावा भी बहुत कुछ हूं, और सिफ इस एक बात से आप मुझे डिफाइन नहीं कर सकते हैं। दरअसल आलिया का जवाब उन लोगों के लिए है जिन्‍होंने उनके फोटो एक वेबसाइट पर देखने के बाद बेहद अश्‍लील कमेंट उनके लिए लिखें थे। आलिया ने करारा जवाब देते हुए सोशल मीडिया पर एक ब्‍लॉग लिखकर अपने आलोचकों को जवाब दिया है।

क्‍या था पूरा मामला

पिछले दिनों आलिया इब्राहिम उस वक्‍त चर्चा में आ गई जब एक मीडिया वेबसाइट ने उनके कुछ फोटो को प्रकाशित कर दिया। आलिया के फोटो पर लोगों ने अश्‍लील कमेंट किए,और आलिया इब्राहिम इन कमेंट को देखने के बाद अपना कड़ा एतराज और नाराजगी जताई। दरअसल ख्‍यात लाइफस्‍टाइल वेबसाइट मिस मालिनी डॉट कॉम ने आलिया इब्राहिम के 18 वें जन्‍मदिवस पर एक खबर फेसबुक पर पोस्‍ट की थी जिसे देखने के बाद लोगों ने अश्‍लील और बोल्‍ड कमेंट पोस्‍ट किए थे। जिसके चलते आलिया नाराज हो गई और उन्‍होंने करारा जवाब देते हुए अपना एक ब्‍लॉग पोस्‍ट किया है।

 

आागे पढ़ें क्या कहा आलिया ने

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन