1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पूजा भट्ट को शराब छोड़े हुए 3 साल, सोशल मीडिया पर शेयर की खुशी

पूजा भट्ट को शराब छोड़े हुए 3 साल, सोशल मीडिया पर शेयर की खुशी

 Published : Dec 23, 2019 07:58 pm IST,  Updated : Dec 23, 2019 10:11 pm IST

अभिनेत्री और फिल्मकार पूजा भट्ट शराब की लत के खिलाफ लड़ाई के बारे में खुल कर बात करती हैं।

 अभिनेत्री और...- India TV Hindi
 अभिनेत्री और फिल्मकार पूजा भट्ट शराब की लत के खिलाफ लड़ाई के बारे में खुल कर बात करती हैं। 

मुंबई: अभिनेत्री और फिल्मकार पूजा भट्ट शराब की लत के खिलाफ लड़ाई के बारे में खुल कर बात करती हैं। उन्हें इस लड़ाई को शुरू किए तीन साल हो गए, और अभिनेत्री अपने नए जीवन और नजरिए के साथ काफी खुश हैं। फिल्मकार महेश भट्ट की बेटी पूजा ने सोमवार को अपने संयम के तीन साल पूरे कर लिए। ऐसे में अभिनेत्री ने अपनी नई जिंदगी का जश्न मनाने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया।

सोशल मीडिया पर अभिनेत्री ने लिखा, "हम सच जानते हैं और सच आपको मुक्त करता है, आज संयम के तीन साल पूरे हुए। ब्रह्मांड का और मुझे संभालने वाले हाथों का शुक्रिया।"

अभिनेत्री ने आगे लिखा, "इस नए जीवन के लिए, नए परिप्रेक्ष्य के लिए और खुद को और जीवन को नया नजरिया देने की क्षमता को नवीनीकृत करने के लिए आभारी हूं।"

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन