1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रभास की फिल्म में नजर आएंगी ऋतिक रोशन की हीरोइन

प्रभास की फिल्म में नजर आएंगी ऋतिक रोशन की हीरोइन

 Published : Sep 06, 2018 03:40 pm IST,  Updated : Sep 06, 2018 03:40 pm IST

 अभिनेता प्रभास ने गुरुवार को अपनी अगली फिल्म की घोषणा की है जिसमें पूजा हेगड़े भी नजर आएंगी। फिल्म के निर्देशक के.के. राधाकृष्णा हैं।

प्रभास-पूजा- India TV Hindi
प्रभास-पूजा Image Source : INSTAGRAM

चेन्नई: अभिनेता प्रभास ने गुरुवार को अपनी अगली फिल्म की घोषणा की है जिसमें पूजा हेगड़े भी नजर आएंगी। फिल्म के निर्देशक के.के. राधाकृष्णा हैं।

 प्रभास ने गुरुवर को फेसबुक एकाउंट पर अपनी फिल्म के बारे में बताया जिसका नाम अभी तय नहीं हुआ है लेकिन यह तीन भाषाओं में बनेगी।

उन्होंने कहा, "दोस्तों, मैं आपके साथ अपनी अगली फिल्म को लॉन्च करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। यह तीन भाषाओं में होगी। इसके निर्देशक के.के. राधाकृष्ण और इसका निर्माण यूवी क्रिएशंस के सहयोग से गोपी कृष्ण मूवीज कंपनी कर रही है। पूजा हेगड़े के साथ शूटिंग जल्द ही शुरू होगी।" कथित तौर पर फिल्म यूरोप की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन