1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत का कोविड पॉजिटिव की जानकारी देने वाला पोस्ट इंस्टाग्राम ने किया डिलीट, एक्ट्रेस ने ली चुटकी

कंगना रनौत का कोविड पॉजिटिव की जानकारी देने वाला पोस्ट इंस्टाग्राम ने किया डिलीट, एक्ट्रेस ने ली चुटकी

 Published : May 09, 2021 10:42 pm IST,  Updated : May 09, 2021 10:42 pm IST

कंगना ने शनिवार को यह खबर साझा की थी कि उन्होंने कोविड 19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है और खुद को आईसोलेट कर लिया है।

kangana ranaut- India TV Hindi
कंगना रनौत Image Source : INSTAGRAM- KANGANA RANAUT

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने रविवार को आरोप लगाया कि इंस्टाग्राम ने उनका पोस्ट को डिलीट कर दिया है जिसमें उन्होंने कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। कंगना ने इंस्टाग्राम पर व्यंग्यात्मक चुटकी लेते हुए कहा कि इंस्टा एक कोविड फैन क्लब में शामिल है।

कोरोना संकट में जैकलीन फर्नांडिस की लोगों से अपील, कहा: एकजुट होकर एक-दूसरे की करें मदद 

अभिनेत्री ने रविवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, इंस्टाग्राम ने मेरी पोस्ट को डिलीट कर दिया है जहां मैंने कोविड को ध्वस्त करने की धमकी दी थी क्योंकि कुछ लोग आहत थे। मतलब के आतंकवादियों और कम्युनिस्टों के लिए सहानुभूति ट्वीटर पर व्यक्त करते है पर यहां भी एक फैन क्लब है।

kangana ranaut
Image Source : KANGANA RANAUTकंगना रनौत 

क्या वैक्सीन लेने के बाद नहीं होगा ब्लैक फंगस का अटैक? डॉक्टर्स से जानिए जवाब

कंगना ने शनिवार को यह खबर साझा की थी कि उन्होंने कोविड 19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है और खुद को आईसोलेट कर लिया है।

इससे पहले भी कई विवादित ट्वीट करने की वजह से कंगना का ट्वीटर अकाउंट भी सस्पेंड कर दिया गया है।

इनपुट-आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन