1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रभास करेंगे कबीर सिंह के डायरेक्टर संदीप रेड्डी के संग 25वीं फिल्म, हिंदी समेत 8 भाषाओं में होगी रिलीज़

प्रभास करेंगे कबीर सिंह के डायरेक्टर संदीप रेड्डी के संग 25वीं फिल्म, हिंदी समेत 8 भाषाओं में होगी रिलीज़

 Written By: IANS
 Published : Oct 07, 2021 02:06 pm IST,  Updated : Oct 07, 2021 02:06 pm IST

प्रभास ने फ़िल्म के टाइटल की घोषणा सोशल मीडिया के ज़रिए की। ख़ास बात यह है कि स्पिरिट कई भाषाओं में रिलीज होगी।

Prabhas announces 25th film Spirit - India TV Hindi
Prabhas announces 25th film Spirit  Image Source : INSTAGRAM/ACTORPRABHAS

प्रभास (प्रभास 25) की 25 वीं फिल्म, जिसका शीर्षक 'स्पिरिट' हो, उसका निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा करेंगे। यह फिल्म आठ भाषाओं- हिंदी, तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़, मंदारिन, जापानी और कोरियाई में रिलीज होगी। संदीप ने इससे पहले तेलुगु में बॉक्स-ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' और हिंदी में 'कबीर सिंह' दी थी।

'स्पिरिट' के निमार्ताओं ने कहा कि संदीप ने प्रभास के लिए अनोखी कहानी लिखी है। इस परियोजना को बड़े पैमाने पर तैयार किया जाएगा।

खुद को तपाओ लेकिन एक हद तक...ऋतिक रोशन ने आर्यन खान के लिए लिखे पोस्ट में और क्या कहा..

प्रभास इन दिनों 'सालार' और 'आदिपुरुष' की शूटिंग कर रहे हैं, जबकि नाग अश्विन की 'प्रोजेक्ट के' लाइन में लगी है। जबकि अगले साल प्रभास 25 फ्लोर पर जा सकती है।

टी-सीरीज एंटरटेनमेंट, जो 'साहो', 'राधे श्याम' और हाल ही में 'आदिपुरुष' के लिए प्रभास के साथ जुड़ा रहा है, यूवी क्रिएशंस के साथ मिलकर प्रभास 25 को भी प्रोड्यूस करेगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन