Koffee with Karan: कॉफी विद करण के अगले एपिसोड का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अगले हफ्ते बाहुबली की टीम करण जौहर के मेहमान बनने वाले हैं। शो में अगले हफ्ते एस एस राजामौली, प्रभास और राणा दग्गूबाती मेहमान बनकर आएंगे। इस एपिसोड में प्रभास और राणा दिल खोलकर करण जौहर से बात करते नजर आएंगे। शो के दो प्रोमो भी बाहर आ गए हैं जो काफी फनी हैं।
Related Stories
एक प्रोमो में करण जौहर बाहुबली प्रभास से पूछते हैं कि क्या उनका और अनुष्का शेट्टी का अफेयर चल रहा है, इस पर प्रभास कहते हैं नहीं। लेकिन जैसे ही करण जौहर पूछते हैं कि क्या उन्होंने कॉफी काउच पर बैठकर अभी झूठ बोला है, इस पर प्रभास कहते हैं हां। इतना सुनते हैं एस एस राजामौली, करण जौहर और राणा दग्गूबाती खिलखिलाकर हंस पड़ते हैं। देखिए प्रोमो-
अनुष्का शेट्टी और प्रभास के अफेयर की खबरें लंबे समय से चल रही हैं, जबसे दोनों ने फिल्म बाहुबली 2 में साथ काम किया है, फैंस भी यही डिमांड करने लगे हैं कि दोनों जल्द से जल्द शादी कर लें।
कॉफी विद करण का ये एपिसोड 23 दिसंबर को ऑनएयर होगा। बात करें प्रभास की तो वो जल्द ही श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म साहो में नजर आएंगे।
इसे भी पढ़ें-
मणिकर्णिका के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कंगना रनौत ने छुए विजयेंद्र प्रसाद के पैर
फिल्म जीरो में अनुष्का और कैटरीना में किसके रोल पर फिदा हुए शाहरुख? किंग खान ने खोले कई राज