1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रभास की 'साहो' ने रचा इतिहास, 5 दिनों में दुनिया भर में कमाए अविश्वसनीय 350 करोड़

प्रभास की 'साहो' ने रचा इतिहास, 5 दिनों में दुनिया भर में कमाए अविश्वसनीय 350 करोड़

 Published : Sep 04, 2019 02:38 pm IST,  Updated : Sep 04, 2019 02:38 pm IST

प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म ने इतिहास रच दिया है।

प्रभास की 'साहो' ने रचा...- India TV Hindi
प्रभास की 'साहो' ने रचा इतिहास, 5 दिनों में दुनिया भर में कमाए अविश्वसनीय 350 करोड़

मुंबई: सुपरस्टार प्रभास की फिल्म "साहो" कमाई के मामले में इतिसाह रच रही है। फिल्म ने एक और उपलब्धि अपने नाम की है, साहो महज 5 दिनों में दुनिया भर में 350 करोड़ का कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। बाहुबली के बाद दुनिया भर में प्रभास के प्रशंसकों गिनती बढ़ गई थी। यही वजह है कि निगेटिव रिव्यू के बाद भी "साहो" रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। हिंदी वर्जन में केवल 5 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद प्रभास की फिल्म ने कुल 102.38 करोड़ की कमाई कर ली है। रिलीज के पहले दिन 100 करोड़ की कमाई के साथ इतिहास रचने वाले और दो दिनों में दुनिया भर में 205 करोड़ के साथ "साहो" ने एवेंजर्स: एंडगेम सहित सभी रिकॉर्डों को तोड़ते हुए एक बार फिर देश को अपना दीवाना बना लिया है और अब फिल्म 5 दिनों में 350 करोड़ की कमाई के साथ "साहो" एक ब्लॉकबस्टर हिट साबित हो रही है

प्रभास जिन्होंने अपनी बाहुबली फ्रेंचाइजी के साथ दर्शकों का दिल जीत लिया था, अब "साहो" के साथ अभिनेता न केवल भारत में, बल्कि दुनिया भर में बॉक्स-ऑफ़िस नंबर पर राज़ कर रहे हैं, जो इस बात का सबूत है कि निर्विवाद रूप से सुपरस्टार प्रभास के प्रशंसक दुनिया भर में जश्न मना रहे हैं।

फ़िल्म "साहो" के साथ प्रभास ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है जो निश्चित रूप से बॉलीवुड का सबसे बड़ा डेब्यू साबित हो रहा है और केवल हिंदी वर्शन में दमदार कमाई के साथ अभिनेता ने निश्चित रूप से पैन इंडिया स्टार के रूप अपना टाइटल सार्थक कर दिया है।

साहो में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, अरुण विजय और मुरली शर्मा एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते हुए नज़र आएंगे।

"साहो" एक एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है, जिसे टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत किया गया है तथा यूवी क्रिएशंस द्वारा निर्मित और सुजीत द्वारा निर्देशित किया है। सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है।

Also Read:

Saaho Box Office Collection Day 5: प्रभास की एक्शन ड्रामा फिल्म 'साहो' ने 100 करोड़ के क्लब में की एंट्री

श्वेता बच्चन नव्या और अगस्त्य को कर रही हैं मिस, शेयर किया पोस्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन