1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. OMG! अब प्रभास दोबारा नहीं कर पाएंगे 'बाहुबली' जैसी फिल्म, खुद बताई ये बड़ी वजह

OMG! अब प्रभास दोबारा नहीं कर पाएंगे 'बाहुबली' जैसी फिल्म, खुद बताई ये बड़ी वजह

 Published : Jan 03, 2018 11:45 pm IST,  Updated : Jan 03, 2018 11:45 pm IST

‘बाहुबली’ से दुनियाभर के दर्शकों का दिल जीतने वाले अभिनेता प्रभास अब अपनी अगली फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हो गए हैं। बात दें कि उन्होंने अपनी पिछली फिल्म ‘बाहुबली’ के लिए काफी...

prabhas- India TV Hindi
prabhas

नई दिल्ली: सुपरहिट फिल्म बाहुबली से दुनियाभर के दर्शकों का दिल जीतने वाले अभिनेता प्रभास अब अपनी अगली फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हो गए हैं। बात दें कि उन्होंने अपनी पिछली फिल्म ‘बाहुबली’ के लिए काफी लंबा वक्त दिया था, जिस दौरान वह किसी और प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बन पाए। लेकिन अब प्रभास का कहना है कि वह भविष्य में किसी भी अन्य फिल्म को इतना अधिक समय देने में सक्षम नहीं हैं। प्रभास का कहना है कि एक अभिनेता के रूप में वह दोबारा यह खतरा मोल नहीं ले सकते हैं क्योंकि इससे उनके करियर पर विपरित प्रभाव पड़ सकता है। गौरतलब है कि इस फिल्म को बनाने में 5 साल का समय लगा।

प्रभास ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा, “अभिनेताओं के पास सीमित समय होता है। मैं मानता हूं कि अब मैं एक फिल्म को 5 साल नहीं दे सकता हूं। अगर मैं किसी काम को इतना समय देता भी हूं तो साथ-साथ मैं दूसरे प्रोजेक्ट भी करता रहूंगा क्योंकि उम्र भी एक चीज है। यह मेरे करियर के लिए सही नहीं होगा।” प्रभास ने बताया कि दो भागों वाली ‘बाहुबली’ जीवन में एक बार मिलने वाले अवसर की तरह था और उन्हें इस बात का एहसास था कि इस तरह की बड़ी फिल्मों के लिए इस तरह की प्रतिबद्धता की जरूरत होती है।

अभिनेता अपने करियर में ऐसी फिल्में करना चाहते हैं जो ‘बाहुबली’ की तरह ही दुनियाभर के लोगों को अपनी तरफ खींच सकती हो। बता दें कि इन दिनों प्रभास के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। इस बारे में अभिनेता का कहना है, “ मैं निश्चित रूप से बॉलीवुड में काम करने को इच्छुक हूं। मैं सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि देश के किसी भी हिस्से में काम करना चाहता हूं, यहां तक कि पंजाबी में भी। अगर पटकथा अच्छी हो तो मैं किसी भी भाषा में काम कर सकता हूं। क्षेत्र और भाषा मायने नहीं रखती है।” फिलहाल प्रभास ‘साहो’ में काम कर रहे हैं। यह फिल्म इस साल रिलीज हो सकती है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन