1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रभास ने अपनी आने वाली फिल्म 'आदिपुरुष' की अनाउंसमेंट की, ओम राउत करेंगे डायरेक्ट

प्रभास ने अपनी आने वाली फिल्म 'आदिपुरुष' की अनाउंसमेंट की, ओम राउत करेंगे डायरेक्ट

 Published : Aug 18, 2020 07:33 am IST,  Updated : Aug 18, 2020 07:33 am IST

प्रभास ने अपने वाली फिल्म 'आदिपुरुष' की अनाउंसमेंट की है। इस फिल्म को ओम राउत डायरेक्ट करेंगे।

prabhas adhipurush- India TV Hindi
प्रभास आदिपुरुष Image Source : INSTAGRAM/ACTORPRABHAS

प्रभास ने अपनी आने वाली फिल्म आदिपुरुष की अनाउंसमेंट की है। इस 3D एक्शन ड्रामा फिल्म को ओम राउत डायरेक्ट करेंगे।  ओम राउत अजय देवगन की फिल्म तानाजी को डायरेक्ट कर चुके हैं। आदिपुरुष को भऊषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 2022 में हिंदी, तेलुगू भाषा में रिलीज होगी।

प्रभास ने सोशल मीडिया पर आदिपुरुष का पोस्टर शेयर करके फिल्म की अनाउंसमेंट की है। प्रभास ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न!

सोमवार को प्रभास और डायरेक्टर ओम राउत ने फैन्स को बताया था कि वह मंगलवार को सुबह 7:11 बजे कुछ अनाउंसमेंट करने वाले हैं। प्रभास ने वीडियो शेयर करके फैन्स से पूछा था क्या आप कल के लिए तैयार हैं?

वर्कफ्रंट की बात करें तो कुछ समय पहले ही प्रभास ने दीपिका पादुकोण के साथ अपनी आने वाली फिल्म की अनाउंसमेंट की थी। इसके अलावा वह पूजा हेगड़े और भाग्यश्री के साथ राधे श्याम में नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन