1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रभास ने नए साल में फैंस को दिया गिफ्ट, शेयर किया फिल्म 'राधेश्याम' का नया पोस्टर

प्रभास ने नए साल में फैंस को दिया गिफ्ट, शेयर किया फिल्म 'राधेश्याम' का नया पोस्टर

 Published : Jan 01, 2021 12:45 pm IST,  Updated : Jan 01, 2021 12:45 pm IST

नए साल 2021 के मौके पर प्रभास ने अपनी फिल्म 'राधेश्याम' का ऑफिशियल पोस्टर रिलीज किया गया है।

प्रभास ने नए साल में फैंस को दिया गिफ्ट, शेयर किया फिल्म 'राधेश्याम' का नया पोस्टर- India TV Hindi
प्रभास ने नए साल में फैंस को दिया गिफ्ट, शेयर किया फिल्म 'राधेश्याम' का नया पोस्टर Image Source : INSTAGRAM/ACTORPRABHAS

ब्लॉकबस्टर मूवी 'बाहुबली' फेम प्रभास जल्द ही 'राधे श्याम' फिल्म में नज़र आने वाले हैं। इसे लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। इस फिल्म में प्रभास के अलावा पूजा हेगड़े अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। वहीं नए साल के खास मौके पर प्रभास ने राधे श्याम में अपने लुक का पोस्टर किया है.

नए साल 2021 के मौके पर प्रभास ने अपनी फिल्म 'राधे श्याम' का ऑफिशियल पोस्टर रिलीज किया गया है। यह पोस्टर प्रभास के अलावा पूजा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। यह पोस्टर 6 भाषाओं में जारी किया गया है।

नए साल में इरफान खान को याद कर इमोशनल हुए पत्नी सुतापा और बेटा बाबिल, शेयर की प्यारी सी तस्वीरें

पूजा हेगड़े ने भी राधे श्याम का पोस्टर करते हुए लिखा- 'वह आपके दिलों को जीतने के लिए आ गया है और आपको फिर से प्यार में डाल देगा'।

दीपिका पादुकोण ने फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम से डिलीट किए सारे पोस्ट, फैंस हुए चिंतित

राधेश्याम पोस्टर के लेटेस्ट पोस्टर में लुक की बात करे तो वह काले रंग के स्वैटशर्ट के सात मैचिंग पैंट पहने हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही एक्टर ने बेन होगन शैली की टोपी पहने हुए नजर आए।

'राधेश्याम' फिल्म राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित है, जिसे गुलशन कुमार और टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत किया गया है। यूवी क्रिएशन्स द्वारा निर्मित इस फिल्म से प्रभास और पूजा हेगड़े के पहले लुक को रिलीज किया गया था। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद ने किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन