Monday, February 23, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘पद्मावती’ विवाद पर बोले प्रकाश झा, ये कोई नई घटना नहीं

‘पद्मावती’ विवाद पर बोले प्रकाश झा, ये कोई नई घटना नहीं

Edited by: India TV Entertainment Desk Published : Nov 13, 2017 07:28 am IST, Updated : Nov 13, 2017 07:28 am IST

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर इन दिनों खूब विवाद बना हुआ है। इसे लेकर इंडस्ट्री में भी काफी चर्चा देखने को मिल रही है। कई फिल्मी हस्तियां ‘पद्मावती’ के सपोर्ट में सामने भी आई हैं। अब इस लिस्ट में फिल्मकार...

padmavati- India TV Hindi
padmavati

कोलकाता: फिल्मकार संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म पद्मावती को लेकर इन दिनों खूब विवाद बना हुआ है। इसे लेकर इंडस्ट्री में भी काफी चर्चा देखने को मिल रही है। कई फिल्मी हस्तियां ‘पद्मावती’ के सपोर्ट में सामने भी आई हैं। अब इस लिस्ट में फिल्मकार प्रकाश झा का भी नाम जुड़ चुका है। उनका कहना है कि, आने वाली फिल्म ‘पद्मावती’ के खिलाफ विरोध कोई नई घटना नहीं है और भारत जैसे लोकतंत्र में लोगों को विरोध करने का अधिकार है।

संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ का आरोप है और व्यापक पैमाने पर विरोध के साथ ही इस पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग हो रही है। प्रकाश झा ने कहा, “लोगों के बोलने में कोई बुराई नहीं है। ये हमेशा होता रहा है। हो सकता है कि आपको मेरी कई बातें पसंद नहीं हो लेकिन आप ये नहीं चाहेंगे कि मै चला जाऊं या मुझे समाप्त करना चाहेंगे। यह हमेशा होता है।“

वह 23वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव से इतर प्रेस मीट को संबोधित कर रहे थे। भाजपा के अनेक नेताओं ने सेंसर बोर्ड से ‘पद्मावती’ पर रोक लगाने की मांग की। प्रकाश झा जो कि हमेशा ही सेंसरशिप के खिलाफ रहे हैं, उन्होंने कहा बोर्ड के पास “कुछ भी करने की शक्तियां हैं।“ बता दें कि फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement